Ramoji Rao Passes Away: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां, एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी यानी रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि रामोजी राव कई दिनों से बिमार चल रहे थे और हैदराबाद में उनका इलाज जारी था। अफसोस की बात है कि रामोजी राव का बचाया नहीं जा सका और शनिवार यानी 8 जून 2024 को उनका निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि अल-सुबह 3:45 पर रामोजी राव ने हैदराबाद के अस्पताल में आखिरी सांस ली।
रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर
मिली जानकारी की मानें तो सामने आया है कि 5 जून को रामोजी राव की तबीयत खराब हुई थी, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से लगातार उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि निधन के कुछ दिनों पहले से ही रामोजी राव हेल्श परेशानी से दुखी थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अंतिम दर्शन के लिए रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर रखा जाएगा। यहीं पर उनका परिवरा, दोस्त, करीबी और उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन कर पाएंगे।
कैंसर को भी दी थी मात
रामोजी राव एक बेहद बड़ा नाम थे। जी हां, उन्हें ना सिर्फ आइकॉनिक मीडिया बैरन बल्कि फिल्म मुगल के नाम से भी जाना जाता था। बता दें कि रामोजी राव का पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था और अभी उनकी उम्र 87 साल थी। कहा जा रहा है कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बताते चलें कि डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा था और उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन अफसोस आज उनका निधन हो गया। बता दें कि बीते कुछ साल पहले रामोजी राव को कैंसर भी हुआ था। हालांकि उन्होंने इसका इलाज कराया था और वो बिल्कुल ठीक हो गए थे।
यह भी पढ़ें- कच्ची उम्र में Dimple Kapadia ने कर दी थी भूल! फिर शादीशुदा Sunny Deol को दे बैठी थी दिल
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
45 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines