हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramayana Trailer Out: 'रामायण' का ट्रेलर देख क्या बोली ऑडियंस? रणबीर कपूर और यश के लुक पर फिदा हुए फैंस!

Ramayana Trailer Release: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. वहीं सोशल मीडिया पर भी रिलीज होते ही ट्रेलर ऑडियंस के बीच छा गया है. चलिए जानते हैं ट्रेलर देख ऑडियंस ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Ramayana Trailer Release: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया. सुबह 4:15 पर फिल्म के ट्रेलर को फैंस के बीच लाया गया. ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर यश तक के लुक पर ऑडियंस फिदा हो गई है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रही है. रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है. चारों तरफ स्टारकास्ट के लुक्स की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं ट्रेलर देखकर फैंस ने क्या कुछ कहा.

ट्रेलर देख फैंस हुए दीवाने

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया. इसके साथ ही ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के यूट्यूब चैनल पर भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग बन गया है. वहीं यूट्यूब पर फैंस ट्रेलर के कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. ब्रह्म मुहूर्त में फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की वजह से फैंस और ज्यादा खुश हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Ramayana का धांसू ट्रेलर रिलीज, ब्रह्म मुहूर्त में आए ‘राम और रावण’, लक्ष्मण-सीता ने भी जीता दिल

विज्ञापन

क्या बोली ऑडियंस?

‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के यूट्यूब चैनल के कमेंट सेक्शन में ऑडियंस ने फिल्म के ट्रेलर पर खूब प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा, ‘रावण के रूप में यश की गर्जना और भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की शांति भावपूर्ण छवि है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये देखकर आश्चर्य होता है कि इतने सारे लोग इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत देखने के लिए सोए नहीं हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘भारतीय सिनेमा के नए युग की शुरुआत हो चुकी है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘हंस जिमर के म्यूजिक को सुनकर रोंगटे खड़े हो गए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था है. जय श्री राम!’

यह भी पढ़ें: क्या 150 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी The Odyssey, भारत में 13वें दिन कैसा है फिल्म का हाल?

विज्ञापन

‘रामायण’ में कौन-कौन?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, रवि दुबे, यश, सौरभ सचदेवा, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा जैसे सितारों के लुक्स दिखाई दिए. इन सितारों को ट्रेलर में काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं अब इन सितारों के फैंस इन्हें बिग स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola