Ramayana Teaser Release: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ‘रामा’ टीजर रिलीज हो चुका है. राम अवतार में रणबीर सिंह छा गए हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टीजर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज हो गई है. ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. हर कोई रणबीर कपूर के लुक का कायल हो गया है और सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक की तारीफों के पुल बांध रहा है.
रणबीर कपूर ने जीत लिया दिल
‘रामायण’ के ‘रामा’ टीजर में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में बेहद दिव्य लग रहे हैं. इस टीजर को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रिलीज किया है. टीजर में रणबीर कपूर के राम अवतार को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. रणबीर कपूर ने राम बनकर ऑडियंस के दिलों में टीजर से ही जगह बना ली है. अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
रावण की भी दिखी झलक
वहीं टीजर में रणबीर कपूर के लुक के साथ-साथ म्यूजिक भी मजेदार है. 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर के हर सीन ने दिल जीत लिया. टीजर के हर सीन में जहां रणबीर कपूर ही राम बनकर छाते हुए दिखाई दिए तो वहीं टीजर के लास्ट में रावण बने यश की भी झलक दिखाई गई. इसके साथ ही रावण के पुष्पक विमान भी देखने में बेहद खूबसूरत लगा. इससे साफ है कि सिनेमाघरों में इस फिल्म का म्यूजिक और VFX ऑडियंस का दिल जीत लेगा.
कब रिलीज होगी फिल्म?
रणबीर कपूर और यश की ये फिल्म 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर के साथ-साथ यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म 2 पार्ट्स में रिलीज होने जा रही है. जहां एक पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा तो दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines