हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ramayana का 'सिया राम' पोस्टर हुआ रिलीज, गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर फैंस को मिला तोहफा

Ramayana Movie Siya Ram Poster Release: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म के ‘सिया राम’ पोस्टर को मेकर्स ने रिलीज किया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन
'रामायण' का नया पोस्टर हुआ रिलीज (Pic Credit- Instagram)

Ramayana Movie Siya Ram Poster Release: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ‘सिया राम’ पोस्टर रिलीज हो चुका है. गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर मेकर्स ने फैंस खास तोहफा दिया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रही हैं. रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सिता के लुक में दिखाई दे रही हैं. इस पोस्टर को मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ये पोस्टर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं अब फिल्म के नए पोस्टर को देखकर फैंस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.

वायरल हुआ पोस्टर

गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है. इस पोस्टर को ‘टी-सीरीज’ और ‘वर्ल्ड ऑफ रामायण’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने खास कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में लिखा, ‘सिया राम के चिरस्थायी बंधन का जश्न मनाते हुए.’ सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ये पोस्टर चर्चाओं में आ गया है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी के लुक पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है.

यह भी पढ़ें: खतरनाक ट्विस्ट से भरी है तमिल सिनेमा की ‘युद्धम सेई’ फिल्म, क्लाइमैक्स तक नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन

रणबीर कपूर और साई पल्लवी का लुक

पोस्टर में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नदी किनारे एक चट्टान पर बैठे हुए हैं. भगवान राम के अवतार में रणबीर कपूर माता सिता बनी साई पल्लवी के बालों में गुलाब का फूल लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे पर अलग ही नूर देखने को मिल रहा है. वहीं साई पल्लवी के बराबर में फलों से भरी टोकरी भी देखने को मिल रही है. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ की 21 साल की प्रोड्यूसर ने कैंची धाम में टेका माथा, नीम करौली बाबा का लिया आशीर्वाद; फोटोज वायरल

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ-साथ यश, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रवि दुबे, काजल अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों को ‘रामायण: पार्ट 1’ में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola