Ramayana Leaked Makeup Video: रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण की तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं. आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ. इसमें रणबीर कपूर श्री राम के गेटअप में नजर आ रहे हैं. हाल ही में फिल्म के मेकअप का एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें रणबीर कपूर को श्री राम का रूप धारण करते देखा जा सकता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Ramayana Teaser Release: ‘रामायण’ का टीजर हुआ रिलीज, राम अवतार में छा गए रणबीर कपूर
मेकअप में लगते हैं कई घंटे
वीडियो में दिख रहा है कि रणबीर कपूर पर लगातार मेकअप आर्टिस्ट उनके चेहरे पर लंबे समय तक काम कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के मेकअप को हर रोज 3-4 घंटे लगते थे. इसमें उनके चेहरे की बनावट से लेकर बालों को विशेष स्टाइल में सेट किया जाता है. इस मेकअप में वे सात्विक ग्लो देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. इसमें विशेष लेंस, प्रोस्थेटिक्स (कृत्रिम अंग) और पारंपरिक वेशभूषा शामिल है. रणबीर खुद भी इस प्रक्रिया को बहुत गंभीरता से लेते हैं और छोटी-छोटी डिटेल्स पर ध्यान देते हैं.
रणबीर का किरदार को लेकर समर्पण
रणबीर कपूर ने श्री राम का किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने योग, डाइट और वॉइस ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी. फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा है कि रणबीर इस भूमिका के लिए पूरी तरह बदल गए हैं. लीक हुए वीडियो में रणबीर का लुक देखकर फैंस हैरान हैं. उनके चेहरे पर शांत भाव, लंबे बाल और पारंपरिक आभूषण श्री राम की छवि को बिल्कुल सजीव बना रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि “रणबीर सच में राम लग रहे हैं.”
यह भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ की नई रिलीज डेट हुई रिवील, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म?
फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
फिल्म रामायण महाकाव्य रामायण पर आधारित है. इसमें रणबीर कपूर श्री राम की भूमिका में हैं, जबकि साईं पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. रावण का रोल यश (कन्नड़ अभिनेता) के पास है. फिल्म दो भागों में रिलीज होने वाली है. निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म भगवान राम की कहानी को आधुनिक तरीके से पेश करेगी, लेकिन मूल भावना को बनाए रखा जाएगा. भव्य सेट, वीएफएक्स और एक्शन सीन्स को खास ध्यान दिया जा रहा है. टीजर रिलीज के बाद फैंस के अंदर फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्श
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
7 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
9 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
10 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
11 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
12 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines