हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'रिएक्शन देने की एनर्जी नहीं…', 'रामायण' के गानों को लेकर ट्रोल हुए एआर रहमान; सिंगर ने अब तोड़ी चुप्पी

AR Rahman on Ramayana Song: ‘रामायण’ के नए गाने ‘मंगल रंग’ को लेकर एआर रहमान को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं अब ट्रोलिंग पर बात करते हुए एआर रहमान ने चुप्पी तोड़ी है और इस मुद्दे पर खुलकर बात भी की है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर सिंगर ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन
एआर रहमान ने 'मंगल रंग' गाने पर तोड़ी चुप्पी (pic credit- instagram)

AR Rahman on Ramayana Song: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म अपने गानों की वजह से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. नए गाने ‘मंगल रंग’ के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. फिल्म के सभी गानों का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है. वहीं इस गाने की वजह से एआर रहमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है. जहां पहले इस गाने को फैंस ने पसंद किया, वहीं कुछ समय बाद इस गाने को लोग ‘रॉकस्टार’ के हिट गाने ‘कुन फाया कुन’ से कंपेयर करने लगे और इसे कॉपी का टैग दे दिया. वहीं अब एआर रहमान ने इस मुद्दे पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी है. चलिए जानते हैं एआर रहमान ने क्या कुछ कहा है.

क्या बोले एआर रहमान

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है. म्यूजिशियन और सिंगर ने कहा, ‘हमारे लिए किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करना आसान नहीं होता. हमें हर तरीके से काम करना पड़ता है. कई एक्सपेरिमेंट करने पड़ते हैं और हर प्रोजेक्ट पर जी-जान से मेहनत करनी पड़ती है. वहीं जब हमारा सारा काम पूरा हो जाता है तो हमारे पास सोशल मीडिया पर लोगों के व्यूज पर रिएक्शन देने की भी एनर्जी नहीं बचती. मेरा बेटा मुझे सोशल मीडिया पर होने वाली बातों के बारे में बताता रहता है. मैंने अपना 100 प्रतिशत दिया है और उम्मीद है कि लोगों को काम पसंद आएगा.’

यह भी पढ़ें: 21 साल बाद साथ सुर लगाएंगे कुमार सानू-उदित नारायण, सनी देओल की ‘सूर्या’ के लिए रिकॉर्ड किया गाना

विज्ञापन

क्यों किया गया एआर रहमान को ट्रोल?

बता दें ‘रामायण’ फिल्म के नए गाने ‘मंगल रंग’ को जब सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया तो ये मिनटों में वायरल हो गया. कुछ लोगों को ये गाना बेहद पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने इसे कॉपी का टैग दे दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस गाने को ‘रॉकस्टार’ के गाने ‘कुन फाया कुन’ की कॉपी बता दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एआर रहमान को ट्रोल किया जाने लगा. हालांकि सिंगर के फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया और इस गाने को आइकॉनिक बताया.

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में भी की तोड़फोड़; किस पर लगाए आरोप?

विज्ञापन

‘रामायण’ कब होगी रिलीज?

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ बनकर ऑडियंस का दिल जीतते नजर आएंगे. वहीं फिल्म में साई पल्लवी ‘सीता’ का किरदार निभा रही हैं. इसके साथ ही यश ‘रावण’ बने हैं और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ बने हुए हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लारा दत्ता, अरुण गोविल, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, सनी देओल और अनुपम खेर जैसे सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola