Ramayana X Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण की पहली ऑफिशियल झलक मेकर्स की ओर से जारी कर दी गई है। वर्ल्ड ऑफ रामायण नाम के यूट्यूब चैनल पर 3 मिनट 3 सेकंड के इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के रूप में दिखाया गया है। वहीं रावण के किरदार में यश की झलक दिखाई गई है। इसके अलावा अन्य स्टार्स के नाम भी इंट्रोड्यूज कर किए गए हैं, जो फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फर्स्ट ग्लिम्प्स ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। श्री राम और रावण के किरदार में रणबीर कपूर और यश की झलक देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। आइए डालते हैं एक नजर…
यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor ने पूरी की रामायण की शूटिंग, सेट से रैप अप पार्टी की तस्वीरें हुई वायरल
रामायण के फर्स्ट ग्लिम्स को देख क्या बोले दर्शक?
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही महाकाव्य फिल्म रामायण का फर्स्ट ग्लिम्प्स देखने के बाद दर्शकों ने एक्स पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिए हैं। रणबीर कपूर को श्री राम और यश को रावण के किरदार में देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘सबसे सुंदर शीर्षक कार्ड जो मैंने कभी देखा है। #रामायण’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘महानतम महाकाव्य के महानतम अभिनेता द्वारा बनाई गई महानतम फिल्म #रामायण। मेरी बात याद रखना कि ये 10,000 करोड़ पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी।’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘रावण का किरदार निभाने के लिए सबसे बेहतरीन व्यक्ति, कोई भी चिंदी इसकी बराबरी नहीं कर सकता था। #YashBOSS #Ramayana को कास्ट करने के लिए मेकर्स द्वारा लिया गया सबसे बेहतरीन फैसला।’
चौथे यूजर ने लिखा, ‘प्रभास ने इसे बर्बाद कर दिया लेकिन #रणबीरकपूर निश्चित रूप से चरित्र के साथ न्याय करेंगे, मेरा विश्वास करो #रामायण महाकाव्य होगा!’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह! आखिरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक भारतीय फिल्म। हमारी कहानी! हमारा गौरव!’
कौन होगा किस किरदार में?
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में दिखाई देंगे जबकि माता सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं। यश ने लंकापति रावण का किरदार निभाया है। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे हैं और हनुमान का किरदार सनी देओल निभा रहे हैं। टीवी के राम अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे जबकि लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में हैं।
कब रिलीज होगी रामायण?
नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म रामायण को दो भाग में बनाया जा रहा है। पहले भाग की शूटिंग मेकर्स ने पूरी कर ली है। इसे अगले साल नवंबर, 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा भाग साल 2027 में रिलीज होगा।
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
21 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines