Ramayana: अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। अब भई फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, तो इसका चर्चा में रहना भी लाजिमी है। अब इस फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म को लेकर एक बड़ा एक्शन लिया है। जी हां, नितेश तिवारी ने फिल्म के सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू कर दी है। आइए आपको बताते हैं कि डायरेक्टर के ऐसा करने की वजह क्या है?
क्यों लगाई गई No-Phone पॉलिसी?
वजह साफ है… दरअसल, बीते दिन यानी 4 अप्रैल को फिल्म रामायण के सेट से फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए। जी हां, फिल्म के सेट से कलाकारों की गेटअप लिए फोटोज जैसे ही वायरल हो गई, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। वहीं, अब इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इससे नितेश तिवारी नाराज हैं और उन्होंने सख्ती बरततें हुए फिल्म के सेट पर नो-फोन पॉलिसी लागू कर दी है।
किसी को सेट पर आने की परमिशन नहीं
फिर से ऐसा कुछ ना हो इसके लिए डायरेक्टर ने ऐसा किया है। इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट की मानें तो नितेश तिवारी ने शूटिंग शुरू होने पर अतिरिक्त स्टाफ और क्रू को सेट से बाहर रहने का भी निर्देश दिया है। जी हां, सेट पर केवल उन्हीं लोगों को आने की इजाजत है जिनका काम है और बाकी सभी को सेट पर आने की परमिशन नहीं है।
लीड रोल में हैं रणबीर कपूर और साई पल्लवी
बता दें कि बीते दिन फिल्म के सेट से लारा दत्ता (जो माता कैकेयी के किरदार में हैं) और अरुण गोविल (दशरथ) की फोटोज लीक हुई थी। हालांकि ये फोटोज कैसे लीक हुई इसकी भी जांच की जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो नितेश तिवारीस, रणबीर कपूर राम के पहले लुक को सुरक्षित रखना चाहते हैं। डायरेक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ये लीक ना हो। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जो राम और सीता का किरदार निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- कभी काटी कलाई, तो कभी खुद को सिगरेट से जलाया, Divya Bharti की मौत आज भी रहस्य
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
4 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
6 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
8 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
8 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines