हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ramayana Advance Booking: 'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमा डाले करोड़ों

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने 2 लाख से ज्यादा के टिकट बुक कर लिए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन (pic credit- instagram)

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को और तेज कर दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ देखने को मिलने वाली है. वहीं फिल्म ने रिलीज से 10 दिन पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 2 लाख से ज्यादा के टिकट बुक कर लिए हैं. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है. चलिए जानते हैं रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

फिल्म के कितने बिके टिकट?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज से 10 दिन पहले ही भारत में ब्लॉक सीट्स के साथ 11.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ये आंकड़ा बिना ब्लॉक सीट्स के साथ 9.67 करोड़ है. इसके साथ ही फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20% है. शोज की बात करें तो एडवांस बुकिंग में फिल्म के शोज 4,663 बुक हो चुके हैं. साथ ही एडवांस बुकिंग में फिल्म के टिकट 2.16 लाख बुक हो चुके हैं. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें: ‘शर्मनाक हरकत…’, कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति; ऑर्गेनाइजर्स पर निकाला गुस्सा

विज्ञापन

फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में वर्ल्डवाइड 20.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिलेगा. 4 हजार करोड़ में बनी ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. अब देखना दिलचस्प है कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करने जा रही है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की रिलीज का अलग ही क्रेज दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया ‘राधे-गोविंद’ का जाप, भजन में डूबे कपल का वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

कब रिलीज हो रही फिल्म?

रणबीर कपूर की ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम बन ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. साथ ही साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, सनी देओल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola