हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'रामायण' के 'राम' Arun Govil को लगी चोट, जीप ने मारी टक्कर

Arun Govil Got Injured: ‘रामायण’ में भगवान श्री राम के किरदार से पहचाने जाने वाले अरुण गोविल को चोट लगी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक्टर अपनी आने वाली फिल्म ‘नोटिस’ की शूटिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
क्या Ram के नाम पर जीत पाएंगे अरुण गोविल?

Arun Govil Got Injured: साल 1987 में रामानंद (Ramanand) के धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ (Ramayan) में भगवान श्री राम का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘नोटिस’ की शूटिंग में थोड़ा बिजी चल रहे हैं। इसी बीच एक्टर के साथ एक हादसा हो गया, जिसके दौरान उनको चोट लग गई। दरअसल, इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक्टर के साथ घटना घटी और उनको चोट लग गई। हालांकि, उनकी हालात अब ठीक बताई जा रही है। चोट उनकी कोहनी में लगी थी जो अब ठीक है, लेकिन शूटिंग के दौरान एक्टर काफी दर्द में थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘नोटिस’ के प्रोड्यूसर और एक्टर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने इसकी जानकारी दी और बताया कि फिल्म की शूटिंग के एक अहम सीन के दौरान अरुण गोविल को चोट लग गई। हालांकि, अब वो ठीक हैं। ये सीन कुछ ऐसा था कि फिल्म में एक्टर नारायण गुप्ता के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिनको एक अधिकारी हिरासत में लेने आता है, जिसके दौरान एक्टर अचानक घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Salma Agha Birthday: पहली ही फिल्म ‘निकाह’ से मिलती है सलमा आगा की असल कहानी, ‘दिल के अरमां आंसुओं में बह गए’ गाकर रातों-रात हो गई थीं मशहूर

विज्ञापन

Arun Govil को जीप ने मारी थी टक्कर 

फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर आदित्य प्रताप रघुवंशी ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि ‘इसी सीन के दौरान एक्टर चोटिल हो गए। दरअसल, इस सीन में ड्राइवर को जीप रिवर्स लेनी थी, जहां अरुण गोविल खड़े थे, जिसके बाद जीप उनकी कोहनी से जा टकराई। इस घटना के दौरान सेट पर मौजूद सभी लोग काफी घबरा गए थे। इसके बाद फिल्म की पूरी टीम उनकी मदद में लग गई, लेकिन उन्होंने चोट लगने के बाद भी फिल्म की शूटिंग जारी रखी’।

फिलहाल ठीक हैं Arun Govil

इसके अलावा उनके करीबी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एक्टर अब ठीक हैं। चोट की मरहम पट्टी कर दी गई थी। बता दें कि इस फिल्म में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) एक बार फिर 36 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं। इसस पहले दोनों साल 1986 में रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में श्री राम और माता सीता के किरदार में नजर आ चुके हैं, जिनको आज भी उन्हीं किरदारों से पहचाना जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola