Ramarathnam Sankaran Passes Away: इन दिनों भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर जैसे ग्रहण-सा लग गया हो। आए दिन किसी ना किसी बड़ी हस्ती के निधन की खबर आ रही है। इससे ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस में भी शोक की लहर है।
अब मशहूर एक्टर और डायरेक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रामरत्नम शंकरन (Ramarathnam Sankaran) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रामरत्नम शंकरन के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस भी एक्टर के जाने से दुखी है।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli के बाद Vivek Dahiya को मिला परफेक्ट हस्बैंड का टैग, Divyanka Tripathi को बर्थडे विश कर जीता सबका दिल
‘मौना रागम’ में निभाया था अहम किरदार
बता दें कि रामरत्नम शंकरन मुख्य रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाते थे। साउथ में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बताते चलें कि शंकरन (R Sankaran) अभिनेता जवार सीतारमन के चचेरे भाई थे। अपने अभिनय से वो हर किसी का अपना दीवाना बना लेते थे। रामरत्नम शंकरन ने मणिरत्नम द्वारा निर्देशित ‘मौना रागम’ (Mouna Ragam) में रेवती के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें आज भी जाना जाता है। इस किरदार से उनको बेहद पॉपुलेरिटी मिली।
इन फिल्मों में किया काम
इतना ही नहीं बल्कि रामरत्नम ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। बता दें कि उन्होंने अमरन (Amaran), चिन्ना गौंडर (Chinna Gounder), साथी लीलावती (Sathi Leelavathi), कधल कोट्टई (Kadhal Kottai), ओरु कैदियिन डायरी (Oru Kaidhiyin Diary) और पथिमूनम नंबर विदु (Pathimoonam Number Veedu) जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
फिल्मों का निर्देशन भी करते थे रामरत्नम
फिल्मों में एक्टिंग के अलावा उन्होंने फिल्मों का निर्देशन भी किया है। बता दें कि रामरत्नम ने वेलुम मयिलम थुनाई (Velum Mayilum Thunai), कुमारी पेनिन उलाथिले (Kumari Pennin Ullathile) जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। बता दें कि मशहूर निर्देशक भारतीराजा (Bharathiraja) ने अपने सोशल मीडिया पर रामरत्नम के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि मेरे शिक्षक, निर्देशक श्री का निधन. रा शंकरन सर की खबर सुन बहुत दुख होता है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना जो उन्हें याद कर रहे होंगे। रामरत्नम के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
23 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines