रमजान का महीना अपने साथ सुकून, इबादत, बरकत और शुक्रगुजारी लेकर आता है. रमजान में मुसलमान 30 दिनों तक रोजा (उपवास) रखते हैं. रमजान के पाक महीने (पवित्र महीने) में टीवी इंडस्ट्री के कलाकार ने भी इफ्तार से जुड़ी अपनी प्यारी यादें शेयर की हैं. दरअसल फलक नाज, सुम्बुल तौकीर खान, इकबाल खान और शाजान खान ने अपने बचपन में गुजारे रमजान के बारे में बताया है. इन टीवी सितारों ने बताया कि उन्हें बचपन में इफ्तारी का खूब इंतजार रहता था. लेकिन अब वक्त के साथ सब कुछ बदल गया है.
सुम्बुल तौकीर खान
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस से फेम पाने वाली सुम्बुल तौकीर खान ने बताया कि रमजान का महीना उनके लिए काफी खास होता है. सुम्बुल रमजान का महीना को शुक्रगुजारी, सब्र और अल्लाह से जुड़े का मौका मिलता है. इतना ही नहीं इस महीना परिवार वालो के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलता है. सुम्बुल ने अपने बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा की फर्श पर बैठकर अजान का इंतजार करती थी और बार-बार वक्त चेक करती थी. इतना ही नहीं सुम्बुल ने यह भी कहा कि मुझे अपना पहला रोजा पूरी तरह से याद है. मैं उस वक्त बहुत छोटी थी. लेकिन रोजा रखने की जिद थी. उन्होंने आगे कहा की बचपन में रमजान का महीना हमारे लिए त्योहार और स्वादिष्ट खाने तक जुड़ा हुआ था. लेकिन अब यह महीना इबादत का महीना बन गया है.
फलक नाज
फलक नाज ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि रमजान का महीना खुशियां और सुकून लेकर आता है. मैं इस पाक (पवित्र) महीने का पूरे साल इंतजार करती हूं. फलक ने कहा की रमजान में रोजा रखकर परिवार के साथ इफ्तार करना रमजान को काफी खास बनाता है. उन्होंने बचपन की यादें शेयर करते हुए कहा कि मुझे बचपन में स्वादिष्ट खाने से नहीं बल्कि एक मीठे शरबत से जुड़ा है. दरअसल, फलक ने कहा की रमजान मुझे बचपन की याद दिलाता है. खासकर रूहअफ़जा. रूहअफ़जा के बिना रमजान मुझे बचपन में अधूरा सा लगता था. फलक नाज ने कहा कि जब मैने आर्थिक तंगी में पहला रोजा रखा था, वो आज भी मुझे अच्छी तरह से याद है. उन्होंने कहा कि मैने उस वक्त सिखा की सब्र करने वालों के साथ अल्लाह होता है.
इकबाल खान
इकबाल खान टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा है. इकबाल रमजान को सबसे बेहतरीन महीना मानते हैं, उन्होंने कहा की यह महीना हमें सिखाता है कि पूरे साल किस तरीके से जिंदगी जीनी चाहिए. इकबाल ने बचपन की यादें शेयर करते हुआ कहा कि रमजान में जब मैं राजा रखता था और मुझे भूख लगती थी, तो मेरी मां मुझे प्यार और समझदारी से ख्याल रखती थी. इतना ही नहीं इकबाल ने यह भी कहा कि मैं भी अपने बच्चों को रमजान का असली मतलब समझाना चाहता हूं. दरअसल रमजान असल में इबादत और अल्लाह को याद करने का महीना है और इंसान होने का एहसास भी कराता है.
शीजन खान
रमजान के पवित्र महीना को लेकर शीजन खान ने कहा कि यह एक ऐसा महीना है, जो जिंदगी की पूरी रफ्तार को बदल कर रख देता है. उन्होंने ने कहा रमजान का मतलब बचपन में स्वादिष्ट खाने और जल्दी उठने से था. लेकिन जब बड़े हुए, तो पता चला रमजान का महीना इबादत और शुक्रगुजारी का है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रमजान के महीने में अपनों के साथ वक्त बिताने का बेहतरीन समय मिल जाता है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines