हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ram Setu: अमेजन प्राइम पर फ्री में देख सकेंगे अक्षय कुमार की 'राम सेतु', इस दिन से होगी उपलब्ध

विज्ञापन
Ram Setu

Ram Setu: अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में 25 अक्टूबर को को रिलीज हुई थी। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से उतना प्यार नहीं मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने नुकसान की भरपाई के लिए फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया था। वहीं, इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने ‘राम सेतु’ को ओटीटी पर फ्री में रिलीज करने का ऐलान किया है।

अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है ‘Ram Setu’

दरअसल, सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ दिन बाद ही मेकर्स ने ‘राम सेतु’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रेंट सर्विस में रिलीज किया था। वहीं अब फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। बुधवार, 21 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘राम सेतु’ की फ्री ओटीटी रिलीज की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक 23 दिसंबर से ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में उपलब्ध होगी। यानी दर्शक इस फिल्म को फ्री में देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार दीपिका और शाहरुख, पठान का दूसरा गाना ‘झूमे जो’ का फर्स्ट लुक आउट

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरा ‘राम सेतु’

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ को दीवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। ‘राम सेतु’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। इसने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, बाद में फिल्म की कमाई में गिरावट जारी रही और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीट गई। इसके बाद मेकर्स ने नुकसान की भरपाई के लिए ‘राम सेतु’ को ओटीटी पर रिलीज (Ram Setu OTT Release) करने का फैसला किया है। अब देखना ये होगा कि फिल्म को ओटीटी पर दर्शकों से कितना प्यार मिलता है।

‘राम सेतु’ को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है

बताते चलें कि, राम सेतु को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी हैं। ‘राम सेतु’ एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें