मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे। 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है जानें।
अभी पढ़ें – Salman Khan: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद सलमान खान को मिली Y+ सुरक्षा
‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 7)
अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन का कलेक्शन क्रमश: 11.40 करोड़, 8.50 करोड़, 6.05 करोड़ और 7.30 करोड़ रहा। रविवार को फिल्म से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन 7.75 करोड़ के साथ फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की।
सातवें दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को ये आंकड़ा तेजी से नीचे भाग गया और महज 2.70 करोड़ की कमाई की। इसके बाद राम सेतु का टोटल कलेक्शन 58.70 करोड़ हो गया है।
अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हुई है। लेकिन इनमें से किसी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘राम सेतु’ को त्योहारों के बीच होने वाली छुट्टी से फायदा मिलेगा पर ये भी कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड पर भी इन आंकड़ों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन टी20 मैच के चलते वो भी नहीं हो सका। हालांकि, ‘थैंकगॉड’ के मुकाबले ये फिल्म काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
अभी पढ़ें – Thank God Box office Colletion Day 7: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रहा है सिद्धार्थ और अजय का जलवा
‘राम सेतु’ के बारे में
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
49 mins agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
20 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
22 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
23 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines