मुंबई: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) का फैंस कबसे इंतजार कर रहे थे। 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है जानें।

विज्ञापन

‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Ram Setu Box Office Collection Day 6)

अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे दिन का कलेक्शन क्रमश: 11.40 करोड़, 8.50 करोड़, 6.05 करोड़ और 7.30 करोड़ रहा। इसी के साथ फिल्म ने 48.75 करोड़ का बिजनेस किया, जिसने मेकर्स को उम्मीद दी की ये रविवार को और भी अच्छी कमाई करेगा।

विज्ञापन

हालांकि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टी20 मुकाबले ने इसपर पानी फेर दिया और बॉक्स ऑफिस पर इसका गहरा असर देखने को मिला। छठे दिन के नंबर्स पर नजर डालें तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने 7.75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिसके साथ फिल्म का टोटल बिजनेस अब 56.50 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन

अक्षय कुमार की इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक में बच्चन पांडे, पृथ्वीराज और रक्षा बंधन रिलीज हुई है। लेकिन इनमें से किसी ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया। वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि ‘राम सेतु’ को त्योहारों के बीच होने वाली छुट्टी से फायदा मिलेगा पर ये भी कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है। वीकेंड पर भी इन आंकड़ों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन टी20 मैच के चलते वो भी नहीं हो सका। हालांकि, ‘थैंकगॉड’ के मुकाबले ये फिल्म काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

‘राम सेतु’ के बारे में

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। अक्षय के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक्शन-एडवेंचर ड्रामा राम सेतु एक पुरातत्वविद् पर केंद्रित है जो यह निर्धारित कर रहा है कि राम सेतु एक मिथक है या वास्तविक स्थान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ