MBBS Turned IPS Officers True Story Movie: हॉरर से क्राइम तक बॉलीवुड से लेकर ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज देखने को मिल जाएंगी, जो किसी न किसी सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं। हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी स्टोरी न आपको हैरान करेगी, लेकिन साथ में इंस्पायर भी करेगी। ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई थी। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित होती है, जो डॉक्टरी की पढाई कर एक सरकारी अस्पताल में लोगों का इलाज करता है।
एन. लिंगुसामी (N. Lingusamy) के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम ‘द वॉरियर’ (The Warrior) है, जिसमें राम पोथिनेनी, आधी पिनिसेट्टी, कृति शेट्टी, अक्षरा गौड़ा और नाधिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। हालांकि, 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 36 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन फिल्म की कहानी को पसंद किया गया था। खास बात ये है कि इस फिल्म की कहानी MBBS से IPS बने अधिकारियों से मिलती जुलती है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेसेस के लीक MMS से मचा गया था बवाल, Akshara Singh से Kajal Raghwani तक लिस्ट में कई नाम शामिल
क्या है The Warrior की कहानी?
फिल्म की कहानी एक शख्स पर आधारित है, जो डॉक्टरी की पढाई कर एक सरकारी अस्पताल में काम करता है। इसी बीच सत्या को एक गैंगस्टर गुरु की कंपनी के बारे में पता चलता है जो जहरीली नमकीन बनाती है, जिसमें मेडिकल माफिया भी शामिल होते हैं, जिसका परिणाम ये होता है कि जिस अस्पताल में वो काम करता है वहां 3 बच्चों की मौत हो जाती है, लेकिन पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती।
सत्या गैंगस्टर के खिलाफ सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करवाता है, लेकिन उसका कोई इलाज नहीं निकलता। यहां तक की उस गुरु के गुंडे उसकी खूब पिटाई करते हैं, जिसके चलते उसको शहर तक छोड़ना पड़ जाता है, लेकिन इसी शहर में जब उसकी वापसी होती है तब वो MBBS नहीं बल्कि एक IPS अधिकारी होता है, जो गुंड़ो को खुद ही मारता है और खुद ही उनका इलाज भी करता है।
MBBS से IPS बने अधिकारियों की सच्ची कहानी पर आधिरती फिल्म
फिल्म के आखिरी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला और साथ ही चेहरे पर स्माइल लाने वाला सीन आता है, जहां एक तरह दीवार पर डॉक्टर की वर्दी टंगी होती है और दूसरी ओर IPS ऑफिसर की। इस फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानी उन अधिकारियों पर आधारित हैं, जो MBBS से IPS अफसर बने हैं।
फिल्म के अंत में उन अधिकारियों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिनमें अभिषेक पल्लावा, एच एम रहमान, नवजोत सिमी, मंजू श्योरन, अनिल कुमार, रोबिन कुमार, संग्राम सिंह जी पाटिल और एस एम थियागराजन जैसे MBBS से IPS बने अधिकारी शामिल हैं। बात दें कि आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney + Hotstar पर देख सकते हैं। (MBBS Turned IPS Officers True Story Movie)
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines