Ram Mandir Pran Pratishtha, Antilia: आज पूरा देश में बस एक ही नाम गूंज रहा है ‘जय श्री राम’। हर कोई रामलला के आने से बेहद भावुक और खुश है। पूरे देश में एक अलग ही खुशी और जश्न का माहौल है।
इस बीच अब अंबानी परिवार ने भी अपने ‘एंटीलिया’ को रोशनी से जगमग कर दिया है। अंबानी परिवार का घर भी रामभक्ति में रंग चुका है, जिसकी फोटोज और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- ब्रिटेन के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं ‘तारा सिंह’ की बीवी, देसी मुंडे की विदेश में है ससुराल
भगवा रंग की लाइटों से जगमगा रहा ‘एंटीलिया’
सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के घर की फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अंबानी परिवार का घर ‘एंटीलिया’ भगवा रंग की लाइटों से जगमगा रहा है। साथ ही ‘जय श्री राम, राम मंदिर और दिए’ की कलाकृतियां भी नजर आ रही हैं, जो इस सजावट को एक अलग ही लुक दे रहे हैं। ये फोटोज और वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रही हैं।
राम मंदिर के उद्घाटन में नजर आएंगा पूरा अंबानी परिवार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘एंटीलिया’ की तस्वीरें बेहद भव्य हैं, जो हर किसी का दिल जीत रही है। बता दें कि इस खास सजावट में भगवान राम के नाम को लाइट्स के जरिए बेहद शानदार तरीके से दिखाया गया है। बता दें कि आज अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसमें मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी सहित पूरे परिवार संग नजर आएंगे।
कब होगा श्रीराम मंदिर का उद्घाटन?
आज दोपहर 12.15 बजे ये कार्यक्रम शुरू हो जाएगा, जिसमें ना सिर्फ अंबानी परिवार बल्कि आधा बॉलीवुड भी नजर आने वाला है। बता दें कि करीब 12.30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश-विदेश से आए कई मेहमान मौजूद रहेंगे। इस समारोह की सारी तैयारियां हो चुकी है। अब हर किसी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने का इंतजार है, जो बहुत जल्द खत्म होने वाला है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines