हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Urmila Matondkar: राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' को जड़ दिया था जोरदार तमाचा, जानें क्यों?

विज्ञापन
Urmila Matondkar

Urmila Matondkar: बॉलीवुड की रंगीला गर्ल जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया। रंगीला फिल्म की बात हो या हाय रामा जैसे सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग की उर्मिला मातोंडकर का नाम सबसे ऊपर आता ही है।

उर्मिला ने अपने बॉलीवुड करियर में कई फिल्मों में काम किया है जैसे जुदाई, प्यार तूने क्या किया मगर उन्हें फेम रंगीला से ही मिला था। उर्मिला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

खूब सुर्खियों में रही उर्मिला मातोंडकर

शेखर कपूर की फिल्म मासूम में उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था और उनकी सराहना की थी। उर्मिला मातोंडकर की खूबसूरती और मासूम चेहरा देखते ही देखते हर एक के दिलों पर राज करने लगा था। हालांकि उर्मिला अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं उर्मिला के अफेयर्स की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

विज्ञापन

रंगीला गर्ल के नाम से हुई फेमस

उर्मिला मातोंडकर ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से मिली थी। इस फिल्म के बाद से उर्मिला मातोंडकर ने कभी हार नहीं मानी और उसके बाद से राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला होती थीं। धीरे धीरे उर्मिला इंडस्ट्री में रंगीला गर्ल के नाम से जाने जानें लगी, लेकिन बाद में हुआ कुछ ऐसा कि ये देखते ही देखते बॉलीवुड से गायब हो गई।

राम गोपाल वर्मा की वजह से डूबने लगा था उर्मिला का करियर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने कभी अपने अफेयर को लेकर हामी नहीं भरी, लेकिन राम गोपाल की वजह से ही उर्मिला अपने करियर के टॉप पर पहुंच गई थीं। राम गोपाल वर्मा की वजह से उर्मिला का करियर भी डूबने लगा था। एक समय था जब राम गोपाल वर्मा उर्मिला को अपनी हर फिल्म में कास्ट करते थे।

विज्ञापन

दोनों ने साथ में 13 फिल्मों में काम किया

राम गोपाल वर्मा की हर फिल्म में उर्मिला ही होती थी। दोनों ने साथ में 13 फिल्मों में काम किया है। राम गोपाल वर्मा के साथ काम करने की वजह से दूसरे डायरेक्टर्स ने उर्मिला के साथ काम करने से मना कर दिया था, क्योंकि इंडस्ट्री में बहुत से लोगों की राम गोपाल वर्मा से बात बनती नहीं थी।

राम गोपाल वर्मा की पत्नी ने उर्मिला को जड़ दिया था जोरदार तमाचा

जानकारों के मुताबिक रामू उर्मिला से एकतरफा मोहब्बत करने लगे थे और ये बात राम गोपाल की पत्नी को पता चल चुकी थी। राम गोपाल के उर्मिला के प्रति बढ़ते जूनून को देखकर उनकी पत्नी इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं। कहा जाता है कि उन्होंने उर्मिला पर हाथ उठा दिया था, जब उर्मिला को पता चला कि रामू उनपर फिदा हो चुके हैं तो उन्होंने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और उनकी फिल्मों में भी काम करना बंद कर दिया था। आज उर्मिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola