Ram Gopal Varma Video: राम गोपाल वर्मा ने चाटी एक्ट्रेस के पैर की उंगली, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल

Ram Gopal Varma Video

Ram Gopal Varma Video: राम गोपाल वर्मा ने चाटी एक्ट्रेस के पैर की उंगली, वीडियो ताबड़तोड़ वायरल

विज्ञापन

Ram Gopal Varma Video: फिल्म निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा जिन्हें आरजीवी के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर अपने विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक चौंकाने वाला वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें फर्श पर बैठकर एक्ट्रेस आशु रेड्डी के पैर सहलाते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म निर्माता पहले एक्ट्रेस के साथ एक इंटरव्यू सेशन की तस्वीर साझा की और बाद में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पूरा वीडियो भी पोस्ट किया। 6 दिसंबर को, RGV ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्हें अभिनेत्री आशु रेड्डी के पैर चूमते हुए देखा जा सकता है। ट्वीट में लिखा था, ‘आशु रेड्डी में खतरनाक निशान कहां है। रात 9.30 बजे 30 मिनट में पूरा वीडियो।’

विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा का वायरल वीडियो

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट के बाद पूरा वीडियो पोस्ट किया, जहां एक्ट्रेस द्वारा उनकी आने वाली फिल्म ‘डेंजरस’ के लिए उनका इंटरव्यू लिया जा रहा था। ये बोल्ड इंटरव्यू देखते ही देखते वायरल हो गया, जिसमें आरजीवी फर्श पर बैठे हैं जबकि आशु सोफे पर बैठी हैं। अनुभवी निर्देशक ने खुलासा किया कि वो सभी को यह याद दिलाने के लिए फर्श पर बैठे थे कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। वीडियो में निर्देशक न केवल आशु रेड्डी के पैर चूमते हैं बल्कि उनके पैर की उंगलियों को भी चाटते हैं, जिससे एक्ट्रेस भी हैरान हो जाती हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=ql31Oik9yVM

नेटिजेंस ने दिया ये रिएक्शन

ये वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद नेटिज़ेंस ने उन्हें अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए चीप पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ‘डेंजरस’ में अप्सरा रानी और नैना गांगुली मुख्य भूमिकाओं में होंगी। फिल्म समलैंगिकता पर आधारित है और दोनों एक्ट्रेस समलैंगिकों की भूमिका निभाएंगी। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे समलैंगिक जोड़े खुशहाल वैवाहिक जीवन जीने के लिए समाज से लड़ते हैं। फिल्म 9 दिसंबर को फ्लोर पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ