हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का बच्चा था जब...', क्यों फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा?

Ram Gopal Varma Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की ‘लड़ाई’ में कूद गए हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर गैंगस्टर पर तंज कसा।

विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई पर साधा निशाना।

Ram Gopal Varma Lawrence Bishnoi: मुंबई में पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी के मर्डर मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि उसने बाबा सिद्दीकी से सलमान खान की करीबी के चलते उनकी हत्या करवाई। लॉरेंस को सलमान खान का कट्टर दुश्मन माना जाता है। उसने बॉलीवुड स्टार के घर कुछ समय पहले फायरिंग भी करवाई थी। लॉरेंस से सलमान खान की दुश्मनी जोधपुर के काला हिरण शिकार मामले को लेकर बताई जाती है।

क्यों है लॉरेंस और सलमान की दुश्मनी? 

दरअसल, बिश्नोई समाज काले हिरण को लेकर काफी संजीदा है। उनका पशु प्रेम काफी चर्चित रहा है। वह काले हिरण को अपना भगवान मानते हैं। सलमान खान इसी मामले में जेल भी जा चुके हैं। ऐसे में लॉरेंस का कहना है कि सलमान खान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है। अगर वे माफी मांग लें, तो दुश्मनी खत्म हो जाएगी। हालांकि सलमान खान का कहना है कि वह किसी भी तरह के डर के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के पशु प्रेम पर तंज कस अपना गुस्सा जाहिर किया है।

‘लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का बच्चा था’

राम गोपाल वर्मा का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई सिर्फ 5 साल का बच्चा था जब 1998 में हिरण मारा गया। बिश्नोई ने 25 साल तक अपनी नाराजगी बरकरार रखी और अब 30 साल की उम्र में वह कहता है कि उसके जीवन का लक्ष्य उस हिरण की हत्या का बदला लेने के लिए सलमान को मारना है। क्या पशु प्रेम अपने चरम पर है या भगवान अजीब मजाक कर रहे हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक नहीं, दो लोगों पर चली गोली, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया खुलासा

अब तक की सबसे हास्यास्पद कहानी

बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने ये पोस्ट एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए किया। उन्होंने कुछ समय पहले ही किए एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा- एक वकील जो गैंगस्टर बन गया है, एक सुपरस्टार को मारकर हिरण की मौत का बदला लेना चाहता है। उसने अपने 700 लोगों के गिरोह को फेसबुक के माध्यम से भर्ती किया था। वह आदेश देता है कि पहले एक बड़े राजनेता को मार दिया जाए जो स्टार का करीबी दोस्त है। पुलिस उसे पकड़ नहीं सकती क्योंकि वह जेल में सरकार के संरक्षण में है। उसका प्रवक्ता विदेश से बोलता है। अगर कोई बॉलीवुड राइटर इस तरह की कहानी लेकर आए तो उसे अब तक की सबसे अविश्वसनीय और हास्यास्पद कहानी लिखने के लिए मार खानी पड़ेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यार तेरा गैंगस्टर है… Baba Siddique ही हत्या में शामिल आरोपी ने सोशल मीडिया पर बघारी थी शेखी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola