Ram Gopal Varma Viral Tweet: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा कल से बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) के निधन पर बात कर रहे हैं। उन्हें सलमान खान (Salman Khan) की भी कहीं न कहीं चिंता सता रही है। एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और उनके गैंग से खतरा है। लगातार सलमान खान को धमकियां मिल रही हैं और अब उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या से बिश्नोई गैंग का खौफ और भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कभी राम गोपाल वर्मा लगातार कटाक्ष कर रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा ने लॉरेंस बिश्नोई को कहा एनिमल
अब तो डायरेक्टर ने लॉरेंस बिश्नोई की तुलना सीधे-सीधे एनिमल से कर दी है। ये देखने के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई भड़केंगे या फिर प्राउड फील करेंगे तो वो वही बताएंगे। पहले ये जान लेते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने अब सोशल में पर ऐसा क्या लिख दिया जिसके बाद सबका ध्यान उनके ट्वीट पर चला गया है। दरअसल, कुछ देर पहले डायरेक्टर ने अपने X अकाउंट पर एक कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, ‘लॉरेंस बिश्नोई संदीप रेड्डी वांगा के रणबीर कपूर से ज्यादा एनिमल लगते हैं।’
वायरल हुआ राम गोपाल वर्मा का पोस्ट
यानी राम गोपाल वर्मा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जानवर नहीं कहा, बल्कि उनकी तुलना ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार से की है जो काफी वायलेंट था। अब डायरेक्टर ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को उनसे भी ज्यादा खतरनाक बताया है। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में डायरेक्टर ने परदे और असल जिंदगी में क्या फर्क है वो बताया है। यहां उन्होंने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी को लेकर जिक्र किया है।
रील और रियल लाइफ में क्या है अंतर?
डायरेक्टर ने लिखा, ‘रील में: हीरो गैंग को मारना चाहता है। रियल में: गैंग हीरो को मारना चाहती है।’ अब यहां वो किसकी बात कर रहे हैं ये समझाने की जरूरत नहीं है। उनके ट्वीट से साफ समझ आ रहा है कि वो कहना क्या चाहते हैं। राम गोपाल वर्मा लगातार इस मामले पर टिप्पणियां कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके ट्वीट पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines