Urmila Matondkar, Ram Gopal Varma: बॉलीवुड स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहते हैं. हिंदी सिनेमा की सितारों की लव लाइफ हो या फिर मैरिड लाइफ या फिर उनके अलग होने की ही बात क्यों ना हो? इनको लेकर हमेशा चर्चा होती है. आज हम आपको बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ यानी उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल वर्मा के अफेयर के बारे में बता रहे हैं, जिस पर सालों बाद खुद राम गोपाल ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा है?
राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, एक समय ऐसा था, जब राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के अफेयर की खबरें जोरों पर थी. इतना ही नहीं बल्कि कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि राम और उर्मिला के अफेयर की जानकारी राम की वाइफ को पड़ गई थी. अब सालों बाद राम गोपाल ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए चुप्पी तोड़ी है. राम ने कहा कि वो एक वर्सटाइल एक्ट्रेस है.
क्या बोले राम गोपाल?
अपनी बात को जारी रखते हुए राम गोपाल ने आगे कहा कि यही वजह थी कि मैंने उनके संग कई सारी फिल्मों में काम किया. उन्होंने कहा कि मैंने अमिताभ बच्चन के साथ ज्यादा काम किया है, लेकिन मैं उसके बारे में बात नहीं कर सकता. इसी तरह से सिस्टम और सोशल मीडिया काम करता है.
वाइफ से ले लिया था तलाक
गौरतलब है कि जब उर्मिला संग राम गोपाल के अफेयर की खबरें उड़ी थी, उस वक्त राम शादीशुदा थे. इसका सीधा असर राम की शादीशुदा लाइफ पर देखने को भी मिला. कहा जाता है कि इसके कुछ वक्त बाद ही राम और उनकी वाइफ अलग हो गए थे, लेकिन राम गोपाल ने वाइफ से तलाक की वजह कुछ और बताई थी.
राम की बॉयोग्राफी
बता दें कि राम ने अपनी बॉयोग्राफी Guns And Thighs: The Story Of My Life में उर्मिला को लेकर कहा कि वो मेरी लाइफ की ऐसी महिला थी, जिसने मेरे ऊपर काफी गहरा असर छोड़ा था. इसके बाद उर्मिला अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं और कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से साल 2016 में शादी कर ली थी, लेकिन शादी के 8 साल दोनों ने तलाक ले लिया था.
यह भी पढ़ें- पलाश मुच्छल से शादी पोस्टपोन होने के बाद आया स्मृति मंधाना का पहला पोस्ट, सगाई की अंगूठी गायब देख ठनका यूजर्स का माथा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
19 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
20 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines