Oscar 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) में भारत ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में राजमौली की फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इस ऐतिहासिक जीत पर हर कोई पूरी टीम को बधाई दे रहा हैं। इस खास मौके पर राम चरण की पत्नी उपासना ने भी इंडियन कल्चर को प्राउडली फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
राम चरण की पत्नी उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति
बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड्स के खास मौके पर राम चरण की पत्नी उपासना साड़ी पहनकर पहुंचीं, उनके इस लुक का हर कोई दीवाना हो गया।
वैसे तो ज्यादातर सिलेब्स इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स के लिए डार्क या ब्राइट टोन्स के कपड़े चुनते नजर आते हैं, लेकिन उपासना ने अपने लिए आइवरी शेड के लिबास को चुना। इस तरह का कपड़ा लाइट के बदले शेड में कभी ग्रेइश तो कभी क्रीम टोन भी रिफ्लेक्ट कर रहा था।
Upasana Oscar 2023
लेस वर्क से सजी उपासना की साड़ी
उपासना की लेस वर्क से सजी साड़ी को नामी डिजाइनर जयंती रेड्डी के कलेक्शन से लिया गया था। साथ ही इस ट्रडिशनल ड्रेप को कस्टम टेलर्ड यानी खास उपासना के लिए तैयार किया गया था। साथ ही उपासना ने अपने पूरे लुक को इस तरह से स्टाइल किया था कि वह फुल ऑफ एलिगेंस नजर आ रहा था।
गॉरजस लुक में दिखी उपासना
साड़ी को ट्रडिशनली ड्रेप करने के बाद स्टार वाइफ ने मोतियों से सजे भारी कंगन पहने थे, जो उनकी साड़ी के लेस वर्क के साथ फिट बैठ रहे थे। इसके साथ ही राम चरण की पत्नी ने अपने कान और गले में हटकर गहने पहने थे।
टिपिकल डिजाइन की जगह उनका नेकलेस और ईयररिंग्स फ्लॉवर शेप के थे, जिनका डार्क पिंक एंड रेड टोन पूरे लुक में कलर ऐड करते हुए उपासना को और गॉरजस लुक दे रहा था।
और पढ़िए –Oscars 2023: ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर राम चरण बोले- ऐसा लग रहा कि मैं सपने में जी रहा हूं
बेहद हैंडसम लगे राम चरण
इसके साथ ही राम चरण भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने पत्नी का साथ देते हुए अपने लिए भी भारतीय कपड़े चुने थे। राम चरण ने ब्लैक कलर का पजामा पहना था, जो पैंट स्टाइल में स्टिच्ड था।
वहीं इसके ऊपर ब्लैक कुर्ता था, जिसके साथ मलमल की ब्लैक जैकेट पेयर की गई थी। इस लुक में ब्लिंग एलिमेंट एक्टर का आई कैची ब्रूच ऐड कर रहा था। इस लुक को राम चरण ने शाइनी ब्लैक शूज और ट्रिम्ड हेयर एंड बीयर्ड के साथ परफेक्ट लुक दिया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
3 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
6 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
13 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines