ऑस्कर सक्सेस पार्टी में बेबी बंप के साथ दिखीं राम चरण की पत्नी उपासना, एक्टर बोले- प्यार लेकर आ रहा है बेबी
Edited By Nancy Tomar

Upasana Kamineni Flaunts Baby Bump
Edited By Nancy Tomar

Upasana Kamineni Flaunts Baby Bump
Upasana Kamineni Flaunts Baby Bump: ऑस्कर 2023 में भारत की धूम मची है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।
फिल्म ‘आरआरआर’ की जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है। साथ ही फिल्म की टीम भी जश्न मना रही हो। फिल्म आरआरआर की टीम ने भी बेहद खास अंदाज में अपनी जीत का जश्न मनाया है, जिसके फोटोज अब वायरल हो रहे हैं।
Upasana Kamineni Flaunts Baby Bump
उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने ब्लू कार्पेट से राम चरण के साथ एक तस्वीर साझा की। आरआरआर स्टार ने काले रंग की टी-शर्ट, पैंट और ग्रीन ब्लेजर से अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान उपासना ने फ्लोरल डिटेलिंग वाली ब्लैक ड्रेस पहनी थी। तस्वीरों में होने वाली मां अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
Oscar success party
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम ऑस्कर की जीत का जश्न मना रही है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएम कीरावनी पियानो बजाते दिखाई दे रहे है और सभी लोग उनकी बीट पर थिरकते नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में राम चरण, उपासना कामिनेनी, एसएस राजामौली और उनकी वाइफ समेत कई और लोग डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
इतना ही नहीं बल्कि ऑस्कर (Oscar 2023) जीतने के बाद फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम की कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें राम चरण एसएस राजामौली, एमएम केरावनी और चंद्र बोस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
Glory at its best for the film industry in India! 🇮🇳❤️
Team #RRR proudly flaunts the Oscar at the after party 👏👏@AlwaysRamCharan @mmkeeravaani @boselyricist @ssrajamouli 🔥🔥#RamCharan #NaatuNaatuWinsOscars #ManOfMassesBdayMonth pic.twitter.com/FP4I17q6S9
— Vamsi Kaka (@vamsikaka) March 13, 2023
साथ ही एक दूसरी फोटोज में राम चरण ऑस्कर ट्रॉफी को चूमते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। फैंस को टीम की वीडियो और तस्वीरें काफी पसंद आ रही है और लोग इसे जमकर लाइक भी कर रहे हैं। साथ ही फैंस कमेंट्स करके फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई भी दे रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: