Ram Charan Viral Photos: साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ गए हैं. अब जाहिर है कि अगर राम चरण का कोई फोटो वायरल हुआ है, तो उस पर लोगों का रिएक्शन तो आएगा ही. साथ ही जिन लोगों को उनके बारे में ज्यादा नहीं पता है, तो वो भी उनके बारे में जानने की कोशिश करेंगे. राम का ये फोटो दिल्ली से वायरल हुआ है, जिसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्या है मामला?
राम चरण की फोटोज वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर राम चरण का जो फोटो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता कोहरे के बीच धुंध में दिल्ली की सड़कों पर हाथ में झोला लिए चल रहे हैं. अब आपके मन में भी ये सवाल होगा कि आखिर राम चरण का ऐसा हाल क्यों है? तो आपको बता देते हैं कि इंटरनेट पर वायरल हो रही राम की ये फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ की शूटिंग से लीक हुई है.
फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में
राम चरण बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर जो फोटोज वायरल हो रही हैं, वो दिल्ली से सामने आई हैं और इन फोटोज में राम चरण के हाथ में झोला नजर आ रहा है. वायरल फोटोज में एक्टर दिल्ली में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. अब उनकी यही फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
लोगों में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट
राम चरण का ये लुक बेहद अलग है और इंटरनेट पर आते ही छा गया है. यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. इतना ही बल्कि उनके लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद अलग होने वाला है. इन फोटोज के सामने आने के बाद फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है और लोगों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इसके अलावा अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कमाल के स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू कर रहे हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसा कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- Emraan Hashmi की हुई सर्जरी, फिर भी जारी रखेंगे इस फिल्म की शूटिंग
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines