Ram Charan Upcoming Film: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने कमाल कर दिया है और कमाल की कमाई कर डाली है.
विदेशों में फिल्म का जबरदस्त बज
दरअसल, राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का रिलीज से पहले ही विदेशों में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. इसका अंदाजा अमेरिका में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है, जो तेजी से बढ़ती जा रही है. अमेरिका और दूसरे नॉर्थ अमेरिकन देशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाल कर रही है.
एडवांस बुकिंग की कमाई
गौरतलब है कि अभी फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाकी है, लेकिन इसके फिर भी इसकी टिकटों की बिक्री जिस रफ्तार से हो रही है, उसने ट्रेड एक्सपर्ट्स का ध्यान खींच लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में फिल्म ‘पेड्डी’ के करीब 17 हजार टिकट एडवांस में बिक चुके हैं. इन टिकटों से फिल्म ने लगभग 4.81 लाख डॉलर की कमाई कर ली है.
बड़े रिकॉर्ड बना सकती है फिल्म
वहीं, अगर पूरे नॉर्थ अमेरिका के आंकड़ों की बात करें और इन्हें अगर जोड़ा जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 5.33 लाख डॉलर से ज्यादा पहुंच चुकी है. बता दें कि अभी फिल्म के प्रीमियर स्क्रीनिंग में भी कई दिन बाकी हैं. साथ ही अगर ट्रेड जानकारों की मानें तो उनका मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो रिलीज से पहले ही फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म
साथ ही अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी गांव के माहौल और खेल की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है. हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं है. वहीं, ट्रेलर की बात करें तो उसके हिसाब से फिल्म में संघर्ष, मेहनत, सपनों और जीत की कहानी दिखाई जाएगी. ये फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज की जाएगी.
यह भी पढ़ें- गुमनामी के साए में Ramayan का जटायु, कभी घर-घर में पॉपुलर थे सुनील वर्मा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines