Ram Charan: सुपरस्टार राम चरण बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी उपासना प्रेग्नेंट हैं बहुत जल्द उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। उनकी इस खुशखबरी से उनके फैंस बेहद खुश हैं और उनके होने वाले बच्चे के लिए दुआ कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि राम चरण अपने काम अपने काम से ब्रेक लेने का प्लान बना रहे हैं ताकि अपनी पत्नी के साथ इन हसीन पलों को इंजॉय कर सकें।
तीन महीने की छुट्टी लेने का प्लान बना रहे हैं राम चरण
IndiaToday.in की रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण बहुत जल्दी कुछ महीनों की छुट्टी लेने का प्लान बना रहे हैं। दरअसल इसके पीछे की वजह उनकी पत्नी उपासना हैं, जिनकी डिलीवरी डेट करीब आ रही है। बताया जा रहा है कि वह मई के अंत तक मां बन जाएंगी। ऐसे में राम चरण अपनी पत्नी और बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं और खास पलों को खुलकर जीना चाहते हैं।
और पढ़िए – Priyanka Chopra Sells Commercial Property: प्रियंका चोपड़ा ने करोड़ो में बेच दी अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी, जानें कौन है नया मालिक?
इतने साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना
बता दें कि राम चरण और उपासना शादी की शादी को 10 साल हो गए हैं। अब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी लाइफ में ये हसीन पल आया है जिसकी उन्हें कब से इंतजार था। दोनों पेरेंट्स बनने की बात से बहुत खुश हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि राम चरण और उपासना हाल ही में मालदीव वेकेशन पर गए थे, जहां से एक्टर ने कई फोटो की झलक अपने फैंस को दिखाई थी।
मां बनने के फैसले पर उपासना ने कही ये बात
आपको मालूम हो कि राम चरण की पत्नी उपासना ने कुछ दिनों पहले ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में बताया था कि उन्होंने शादी के 10 साल बाद मां बनने का फैसला क्यों किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि जब समाज चाहता था। हमारी शादी के दस साल बाद हमने अब एक बच्चा करने का फैसला किया। मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा समय है, क्योंकि हम दोनों ही करियर के अच्छे प्वाइंट पर हैं।’
और पढ़िए – Uorfi Javed Gets Death Threat: ‘पीट-पीट कर मार देना चाहिए’, उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
राम चरण की आने वाली फिल्में
आपको बताते चलें कि राम चरण अब वह गेम चेंजर फिल्म में नजर आएंगे। इसमें एक्टर के साथ कियारा आडवाणी दिखेंगी। इसके अलावा राम चरण के पास फिल्म आरसी 16 है। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में बहुत जल्द रिलीज होंगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines