Ram Charan Spotted Delhi Airport: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है।
ऑस्कर में धाक जमाने के बाद साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram charan) ने वतन वापसी कर ली है। दिल्ली एयरपोर्ट पर राम चरण पत्नी उपासना (Upasana Kamineni) के साथ स्पॉट हुए, इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया।
फैंस के बीच मुस्कुराते नजर आए राम चरण
फैंस की भारी भरकम भीड़ के बीच राम चरण मुस्कुराते नजर आए और बचते-बचाते पत्नी के साथ खुद को इस भीड़ से निकाला। इसके बाद राम चरण (Ram charan) एयरपोर्ट से बाहर आए और कार की रूफ टॉप से बाहर निकलकर अभिनेता ने अपने फैंस के लिए हाथ हिलाया।
पैन इंडिया स्टार बन गए हैं राम चरण
बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने आरआरआर’ का झंडा लिए राम चरण का स्वागत किया। साथ ही सभी फैंस अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकरार दिखे। इसके साथ ही ‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक जीत के बाद राम चरण की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढोतरी हुई हैं, साथ ही एक्टर अब पैन इंडिया स्टार बन गए हैं।
और पढ़िए –Ishita Dutta Flaunt Baby Bump: जल्द मां बनने वाली हैं इशिता दत्ता, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ऑस्कर में जीत के बाद एक दिन पहले ही जूनियर NTR ने भी की वतन वापसी
इसके साथ ही बताते चलें कि एक दिन पहले ही साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR ने भी ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद वतन वापसी की थी। एक्टर को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, उन्हें भी फैंस ने घेर लिया था। साथ ही जूनियर NTR ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था।
मुझे आरआरआर पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’ जूनियर एनटीआर ने आगे कहा था कि ‘मैं आरआरआर को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं, यह पुरस्कार (ऑस्कर) जो हमने जीता है, वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।
संबंधित खबरें
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
57 mins ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
10 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
11 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
13 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
13 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
15 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
16 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines