हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Peddi Teaser Out: राम चरण की फिल्म Peddi का टीजर हुआ रिलीज, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

Ram Charan Peddi Teaser Out: राम चरण का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म Peddi को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. फिल्म का टीजर आउट करके रिलीज डेट पक्की की है. वीडियों में रामचरण का रफ एंड टफ लुक दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन
peddi movie teaser

Peddi Movie Release Date 2026: राम चरण के फैंस के लिए खुशखबरी है. उनकी नई फिल्म Peddi का टीजर आज रिलीज हो गया है. यह टीजर राम चरण के जन्मदिन 27 मार्च को लाया गया है. आज एक्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसमें राम चरण का रफ लुक दिख रहा है. लंबी दाढ़ी, नाक में छेद और तगड़ा एक्शन देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के इस सितारे ने 10 साल तक की स्ट्रगल, फिर आदित्य धर की फिल्म से रातोंरात बदली किस्मत

फिल्म की कहानी क्या है?

Peddi एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. यह कहानी खेल और संघर्ष के बारे में है. फिल्म का बैकग्राउंड विजयनगरम का है. इसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ जाह्नवी कपूर नजर आएंगी. फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी हैं. बता दें कि फिल्म को डायरेक्टर बुची बाबू साना ने बनाया है. संगीत ए आर रहमान दे रहे हैं. फिल्म में कुश्ती और दूसरे खेलों के दृश्य दिखाए गए हैं.

विज्ञापन

रिलीज डेट कब है?

फिल्म पहले 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन काम पूरा न होने की वजह से डेट बदल दी गई. टीजर में बताया गया है कि अब Peddi 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह वीकेंड पर रिलीज होगी, जो फैंस के लिए अच्छी बात है. फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है. यह पैन इंडिया फिल्म है, यानी पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु और दूसरी भाषाओं में दिखाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज, जारी हुआ ‘पेड्डी’ से पहलवान लुक,

विज्ञापन

क्यों है फिल्म खास?

राम चरण पिछले कई सालों से बड़े प्रोजेक्ट कर रहे हैं. RRR के बाद उनकी फिल्मों पर सबकी नजर रहती है. Peddi में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा. जाह्नवी कपूर के साथ यह उनकी पहली फिल्म है. इससे पहले जाह्नवी कपूर जूनियर एन टी आर के साथ नजर आईं थी.

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर दिखेगी 4000 करोड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola