हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राम चरण की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, राम नवमी पर फैंस को मिलेगा खास सरप्राइज

राम चरण की फिल्म आरसी16 यानी ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके अलावा फिल्म को लेकर एक अपडेट भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि आखिर फिल्म को लेकर आया नया अपडेट क्या है?

विज्ञापन
peddi

साउथ मेगास्टार राम चरण अक्सर ही अपनी फिल्म और काम के लिए चर्चा में रहते हैं। हाल ही में राम के बर्थडे पर उनकी आने वाली फिल्म आरसी16 यानी ‘पेड्डी’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया था, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं, अब इस फिल्म का पहला शूट पोस्ट सामने आया है। साथ ही फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट भी सामने आया है, जो फैंस के लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये अपडेट?

बूची बाबू सना ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, फिल्म के डायरेक्टर बूची बाबू सना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में एक बड़ा अपडेट दिया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि #PeddiFirstShot श्री राम नवमी के अवसर पर 6 अप्रैल को एक वीडियो आउट होगा। टीम #पेड्डी आपको उगादि की हार्दिक शुभकामनाएं देती है।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

जैसे ही फैंस को ये अपडेट मिला, तो फैंस बेहद खुश हो गए। वहीं, अब यूजर्स भी इस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा कि कमाल का अपडेट है। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बेहद कमाल है। इसके अलावा यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी शेयर किए हैं। फैंस को राम की इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में

वहीं, अगर इस फिल्म की बात करें तो इसमें राम चरण के अलावा एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शिव राजकुमार भी फिल्म में दिखेंगे। बता दें कि फिल्म ‘पेड्डी’ को माइथ्री मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की रिलीज की अगर बात करें तो अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी रिवील नहीं की गई है। देखने वाली बात होगी कि राम की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?

यह भी पढ़ें- सिंकदर का पब्लिक रिव्यू कैसा? सलमान खान की फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola