Ram Charan Upasana Konidela Maldives Vacation: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) सोशल मीडिया पर एक्टिव तो खूब रहते हैं, लेकिन ज्यादातर अपनी लाइफ को प्राइवेट ही रखते है।
इस बीच एक्टर ने एक बार फिर फैंस को अपडेट करते हुए कुछ फोटोज को शेयर किया है। राम चरण बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं और इस दिनों अभिनेता अपनी प्रेग्नेंट पत्नी उपासना (Upasana Konidela) के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
राम चरण ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
बता दें कि राम चरण (Ram Charan) ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वो अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस को भी कपल की ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं और फैंस जमकर इन फोटोज पर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
Ram Charan Upasana Konidela
साथ दिखे राम चरण और उपासना
एक्टर राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज को शेयर किया है और एक ब्लू कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। साथ ही अगर आप पहली तस्वीर में देखेंगे तो राम चरण और उपासना बोट में बैठे हुए नजर आ रहे है।
Ram Charan Upasana Konidela
स्टाइलिश अंदाज में नजर आए साउथ सुपरस्टार राम चरण
वहीं, दूसरी फोटो में राम चरण पिल्लर के सहारे खड़े हुए स्टाइलिश अंदाज में दिख रहे हैं। बताते चलें कि बीते साल उपासना और राम चरण ने अपनी शादी की 10वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। वहीं, राम चरण के पिता चिरंजीवी ने बीते साल दिसंबर में उपासन की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी।
उपासना ने बताया शादी के 10 साल बाद मां बनने का फैसला क्यों लिया?
इसके साथ ही कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उपासना ने बताया था कि उन्होंने शादी के 10 साल बाद मां बनने का फैसला क्यों लिया। इंटरव्यू में उपासना ने कहा कि- ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं और बहुत गर्व भी है कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि जब समाज चाहता था।
इसलिए, हमारी शादी के दस साल बाद, हमने अब एक बच्चा पैदा करने का फैसला किया है और मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा समय है, क्योंकि हम दोनों ही करियर के अच्छे प्वाइंट पर हैं। फाइनेंशियली हम दोनों सही हैं और हम अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकते हैं।’
संबंधित खबरें
Breaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
1 hr ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
17 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines