हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ram Charan और उनकी पत्नी ने की महाराष्ट्र के CM से मुलाकात, क्या राजनीति में उतरने का है प्लान?

Ram Charan Meets Maharashtra CM: राम चरण और उपासना कामिनेनी अब महाराष्ट्र के CM से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद से उनके पॉलिटिक्स ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Image Credit: Instagram

Ram Charan Meets Maharashtra CM: साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण (Ram Charan) अब अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। अभी कुछ देर पहले एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, एक्टर ने अब महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उनके परिवार के साथ खास मुलाकात की है। इस दौरान राम चरण के साथ उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) भी एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंची थीं।

यह भी पढ़ें: हर विवाहिता को लेनी चाहिए Shilpa Shetty की Sukhee से यह सीख, OTT पर है उपलब्ध

CM ने धूमधाम से किया राम चरण का वेलकम

अब इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। फूलों का गुलदस्ता देकर महाराष्ट्र के CM ने कपल का अपने घर पर स्वागत किया। साथ ही राम चरण को उन्होंने शॉल भी उढ़ाई। पूरी इज्जत और सम्मान के साथ उनका CM के घर स्वागत किया गया। उपासना कामिनेनी को तिलक लगाकर आरती की गई। इस दौरान सभी के चेहरों पर एक-दूसरे के लिए आदर की भावना देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे में साथ एक्टर को भगवान गणेश की मूर्ति भी दी है।

विज्ञापन

क्या राजनीति में कदम रखेंगे राम चरण?

अब उनकी ये तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग अब सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि क्या एक्टर राम चरण या उनकी पत्नी राजनीति में उतरने का इरादा कर रहे हैं। क्या वो इसी प्लान की वजह से उनसे मिलने पहुंचे हैं। अब इस तस्वीर ने लोगों को ये सब सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि, अभी ये मुलाकात क्यों हुई है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसकी वजह से अटकले लगनी शुरू हो गई हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार

वहीं, एक तरफ अब राम और उनकी पत्नी ने CM का इस खातिरदारी के लिए आभार जताया है। तो दूसरी तरफ अब फैंस एक्टर के लुक की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, कैजुअल लुक में राम चरण वाकई काफी यंग और हैंडसम लग रहे हैं। ऐसे में फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सभी लोग एक्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola