Rakul Singh Supports Students: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन को सितारों ने सपोर्ट किया है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. इस बीच अब रकुल प्रीत सिंह ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है और छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर रकुल का क्या कहना है?
रकुल ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में रकुल ने लिखा है कि हर स्टूडेंट को यह जानने का हक है कि उनकी मेहनत और उनके सपने मायने रखते हैं. जब युवा आवाजें मिलकर निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग करती हैं, तो उनकी बात को सहानुभूति और सम्मान मिलना चाहिए.
क्या बोलीं रकुल?
रकुल ने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि एक निष्पक्ष और रचनात्मक बातचीत होगी, जिससे इसमें शामिल सभी लोगों का भरोसा बढ़ेगा. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे देश के संस्थान उनकी बात सुनेंगे, सार्थक बातचीत करेंगे और इन स्टूडेंट्स को वे जवाब दिलाने की दिशा में काम करेंगे, जिनके वे हकदार हैं, जय हिंद.
कमल हासन ने भी किया सपोर्ट
ना सिर्फ रकुल प्रीत सिंह बल्कि रकुल के पहले कई सेलेब्स ने छात्रों का समर्थन किया है. इसके अलावा अभिनेता कमल हासन ने भी अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि हमें इंतजार नहीं करना चाहिए था, जब एक बच्चा रोया था तभी हमें उसकी बात सुन लेनी चाहिए थी.
आर माधवन का पोस्ट
इसके अलावा आर माधवन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए समर्थन जाताया है. उन्होंने लिखा है कि शिक्षा में देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है. हर स्टूडेंट ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो. युवाओं की क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में आज मैं सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं. शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines