रकुल प्रीत सिंह की 7-8 साल पुरानी तस्वीरों में और अब की तस्वीरों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। एक्ट्रेस के गले पर एक निशान हुआ करता था, जो अब गायब हो गया है। एक्ट्रेस ने एक पॉडकास्ट में खुद इसे लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने रिवील किया कि उनका ये निशान बिना किसी सर्जरी या दवाई के खुद ही चला गया। इसके पीछे उन्होंने एक बेहद दिलचस्प कहानी भी बताई है। कुछ लोगों के लिए इसपर यकीन करना भी मुश्किल होगा।
रकुल प्रीत सिंह का निशान अचानक कहां हो गया गायब?
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे गले पर कील था, तो बहुत से लोगों ने बोला क्रीम लगा लो, ये कर लो, वो कर लो, ये इंजेक्शन ले लो। तो मैंने इंजेक्शन नहीं लगाए, लेकिन सभी क्रीम ट्राई कर लीं। इसके बाद मैं एक हीलर से मिली, जिसने बोला कि आपका हार्ट चक्र ब्लॉक्ड है। जिस दिन आपको कोई मिल जाएगा, ये खुद चला जाएगा।’ रकुल प्रीत सिंह ने आगे रिवील करते हुए कहा, ‘मैं मजाक नहीं कर रही हूं, अब ये निशान नहीं है।’
डेटिंग फेज में गायब हुआ निशान
एक्ट्रेस ने कहा कि सबूत के तौर पर फैंस उनकी 7-8 साल पुरानी तस्वीरें देख सकते हैं। उन फोटोज में वो निशान दिखाई देता है और अब वो खुद ही गायब हो गया है। रकुल प्रीत सिंह ने आगे ये भी रिवील किया कि जब वो डेटिंग फेज में थीं, तब उन्हें एक दिन अहसास हुआ कि उनका निशान गायब हो गया और इसे देखकर वो भी चौंक गई थीं। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें क्या बोला गया था। यानी एक्ट्रेस को जैसे ही प्यार मिला उनका निशान खुद ब खुद गायब हो गया।
यह भी पढ़ें: मां ICU में, जैकलिन फर्नांडीस सफेद कपड़ों में पहुंचीं अस्पताल; वीडियो वायरल
प्यार से है निशान का कनेक्शन
अब ये सुनकर फैंस के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि ऐसा कुछ भी हो सकता है। आपको बता दें, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लव स्टोरी काफी मशहूर है। इन दोनों ने कई साल की डेटिंग के बाद शादी की है और अब दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। इनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines