हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rakul-Jackky Wedding: एक-दूसरे के हुए रकुलप्रीत और जैकी, ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें आई सामने

Rakul-Jackky Wedding Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी हो चुकी है। कपल ने पहले आनंद कारज परंपरा के साथ शादी की और उसके बाद सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी की है। इस बीच दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding. Photo credit- Instagram

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: बॉलीवुड के लव बर्ड्स रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) चार साल तक डेटिंग करने के बाद फाइनली पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने आज 21 फरवरी को गोवा में सिख रीति-रिवाज यानी आनंद कारज परंपरा और सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। तस्वीरों में दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। फैंस और सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

आनंद कारज रीति-रिवाज से की शादी

इंस्टाग्राम पेज Varinder Chawla ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में जैकी और रकुल साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जैकी, रकुल की मांग में सिंदूर भरते हुए दिख रहे हैं। आखिरी की दो तस्वीरों में दोनों काफी खुश लग रहे हैं। साथ ही शादी के जोड़े में दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा, ‘अभी और हमेशा के लिए मेरा। अब दोनों भगनानी।’

विज्ञापन

अलग-अलग धर्म को फॉलो करता है कपल

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी दोनों ही अलग-अलग धर्म को फॉलो करते हैं। जहां जैकी सिंधी धर्म को फॉलो करते हैं तो वहीं रकुल सिख धर्म को फॉलो करती हैं। इस कारण ही दोनों ने अपने-अपने धर्म के अनुसार शादी करने का फैसला लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी ने पहले सिख धर्म के अनुसार शादी की और उसके बाद सिंधी रीति-रिवाज के साथ शादी की है। आपको बता दें कि कपल ने गोवा के आईटीसी ग्रैंड साउथ शादी की है। दोनों की शादी का कार्यक्रम दोपहर साढ़े तीन बजे संपन्न हुआ था।

शादी में ये सेलेब्स हुए शामिल

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल होने पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ कपल की शादी अटेंड करने गोवा पहुंची हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा और शाहिद कपूर भी पत्नी मीरा राजपूत के साथ गोवा पहुंचे हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी की संगीत नाइट का एक वीडियो सामने आया था जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ डांस करते हुए दिखी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी और रकुल की मेहंदी और हल्दी फंक्शन काफी शानदार तरीके से हुआ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola