Rakul Preet Singh Wedding Lehenga: बी-टाउन के पॉपुलर कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही ये लव बर्ड्स शादी रचाने वाले हैं। इनकी वेडिंग को लेकर लगातार कई अपडेट सामने आ रहे हैं। ये कपल कहां शादी करेगा और कब शादी करेगा के अलावा भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की वेडिंग सेलिब्रेशन भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में रकुल की कथित बेचलर पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। जहां एक्ट्रेस विदेश में चिल करती दिखी थीं।
यह भी पढ़ें: सड़क पर पीछा किया, गालियां दीं… मुश्किल से बची Karan Wahi की जान, क्या है मामला?
कौन होगा रकुल का डिजाइनर?
इन तस्वीरों से फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, अब फैंस को इंतजार है कि कब रकुल अपने वेडिंग के फंक्शन्स की झलक दिखाएंगी। दरअसल, सेलिब्रिटी वेडिंग में फैंस को काफी दिलचस्पी रहती है। कौन एक्ट्रेस अपनी शादी में क्या पहनती है और कैसा मेकअप करती है इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहती हैं। ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि रकुल प्रीत सिंह के अपनी शादी को लेकर क्या प्लान्स हैं और एक्ट्रेस अपनी शादी में किस मशहूर डिजाइनर का तैयार किया हुआ आउटफिट पहनने वाली हैं। तो इसे लेकर भी एक अहम जानकारी सामने आ गई है।
डिजाइनर को लेकर हुआ खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रकुल प्रीत सिंह जब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी करेंगी तो वो किसी एक डिजाइनर के बनाए हुए कपड़ें नहीं पहननेंगी बल्कि उनके लिए अलग-अलग डिज़ाइनर्स काम करने वाले हैं। एक्ट्रेस की शादी के हर फंक्शन के लिए फेमस डिज़ाइनर्स ने काम भी शुरू कर दिया है। उनके लिए ड्रेस डिजाइन करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के कईं नामी डिज़ाइनर्स शुमार हैं। इस लिस्ट में अनिता डोंगरे, अनामिका खन्ना, तरुण ताहिलियानी से लेकर मनीष मल्होत्रा जैसे नाम शुमार हैं। वहीं, अभी तक ये पता है चल पाया है कि रकुल प्रीत सिंह किस फंक्शन में किस डिज़ाइनर का तैयार किया हुआ आउटफिट पहनने वाली हैं।
गोवा में होगी शादी
फैंस अब उन्हें ब्राइड के रूप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि गोवा में कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करेगा। जहां इनके रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। पहले ये दोनों विदेश में शादी की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन फिर मोदी जी की अपील को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। वैसे अभी इन दोनों ने थाईलैंड में बैचलर पार्टी की है। इससे पहले रकुल के घर पर अखंड पाठ रखा गया था। हालांकि, अभी तक इस कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। न तो रकुल प्रीत सिंह और न ही जैकी भगनानी ने शादी को लेकर कोई बयान दिया है। ऐसे में फैंस अभी भी इस खबर पर इनके मुहर लगाने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन लगता है अब तो सीधा शादी की फोटोज ही देखने को मिलेंगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines