Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस कपल की शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। ये साल 2024 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग होने वाली है। कई सालों से फैंस जिस दिन का इंतजार कर रहे हैं आखिरकार वो दिन बेहद करीब नजर आ रहा है। सुनने में आया है कि लम्बे समय तक डेटिंग करने के बाद फरवरी के महीने में ये दोनों दूल्हा-दुल्हन बन अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब जब शादी की तारीख इतनी पास आ गई है तब आखिरी वक्त पर कपल ने एक बड़ा बदलाव कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Priyanka और Parineeti के बाद ये चोपड़ा सिस्टर बनेगी दुल्हन, कौन हैं देश के नए जीजू?
रकुल प्रीत और जैकी की शादी में क्या बदला?
लास्ट मिनट पर हुए इस बदलाव का कारण कोई ओर नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। लेकिन उनका रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में किए गए बदलाव से क्या कनेक्शन है ये तो आपको पूरी खबर पढ़कर ही पता चल पाएगा। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि कपल ने अब अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन चेंज कर दी है। ये दोनों गोवा में शादी रचाएंगे और करीब 2 दिन तक करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच इसका ग्रैंड सेलिब्रेशन चलने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका शादी करने का प्लान गोवा नहीं बल्कि कहीं और का था। पहले रकुल और जैकी मिडिल-ईस्ट में शादी करने का सोच रहे थे। मगर अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है वो भी मोदी जी की वजह से।
मोदी जी क्यों हैं बदलाव के जिम्मेदार?
दरअसल, कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास अपील की थी। उनकी गुजारिश थी कि लोगों को विदेशों में जाकर शादी रचाने की जगह अपने देश में ही डेस्टिनेशन वेडिंग करनी चाहिए। अब उनकी इस बात का मान रखते हुए कपल ने बीते 6 महीने से चल रही वेडिंग की प्लानिंग को आखिरी मिनट पर बदल दिया है। अब ये दोनों गोवा में ही अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उनकी इस पहल से देश की इकोनॉमी को फायदा होगा और आगे जाकर लोग उनसे इंस्पायर्ड होंगे। इससे उनका देश के लिए प्यार भी साबित हो जाएगा।
कब है शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि ये लव बर्ड्स 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, अभी तक कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। अब फैंस भी उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी वेडिंग की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। देखना होगा ऐसा होता है या फिर इनकी शादी की तस्वीरें ही सीधे सामने आती हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
9 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
10 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
12 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
14 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines