Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Pre-Wedding Festivities: मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फैंस को भी कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब शादी से पहले होने वाली दुल्हन यानी रकुल को अपने परिवार संग जैकी के घर जाते हुए देखा गया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस एकदम तैयार होकर अपने होने वाले दूल्हे के घर यानी ससुराल प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में शामिल होने के लिए पहुंच गई है। इस दौरान एक्ट्रेस की फैमिली भी उनके संग नजर आई। पैपराजी के कैमरे में होने वाली दुल्हन कैद हो गई और इस दौरान रकुल ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी।
यह भी पढ़ें- Valentine Day पर किसके साथ डांस करते दिखे Salman Khan, यूजर्स बोले- अब रुलाओगे क्या?
वायरल हो रहा कपल की शादी का कार्ड
रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी गोवा में होने वाली है। कपल गोवा के सुरम्य इलाके में इको-फ्रेंडली शादी करेगा। वहीं, 19 फरवरी से रकुल और जैकी की शादी के फंक्शन शुरू होंगे और 21 फरवरी को कपल की शादी का समापन होगा। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तो रकुल और जैकी की शादी का कार्ड तक भी वायरल हो रहा है।
इको फ्रैंडली शादी करेगा कपल
कथित तौर पर कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी एनवायरमेंट फ्रेंडली शादी करेंगे। जी हां, कपल अपनी शादी में किसी चीज की अनावश्क बर्बादी नहीं करना चाहता, इसके लिए डिजिटल निमंत्रण, आतिशबाजी पर प्रतिबंध, इवेंट के कार्बन फ्रूट प्रिंट को बैलेंसड करने के लिए पेड़ लगाना जैसी चीजें उनकी शादी में शामिल होंगी।वहीं, अब शादी से पहले रकुल अपनी शादी के प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए ससुराल गई, जहां से उनका शानदार लुक सामने आया।
फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और खूब बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि अक्टूबर 2021 में रकुल प्रीत और जैकी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया थे। अब डेटिंग के बाद फाइनली कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। फैंस भी कपल की शादी के लिए खूब एक्साइटेड हैं और सभी को अब उनकी शादी की ऑफिशियल फोटोज के आने का इंतजार है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines