गोवा के इस आलीशान होटल में होगी Rakul-Jackky की शादी, मेंहदी से हनीमून तक जानें क्या है प्लान?

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding Updates: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले दोनों की शादी को लेकर अपडेट्स आने शुरू हो गए हैं।

rakul and jackky

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का वेडिंग वेन्यू। फोटो साभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के क्यूट लव बर्ड्स रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों अपनी शादी करे लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद यह कपल 21 फरवरी को पति-पत्नी बनने जा रहा है। इससे पहले शादी से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ रही हैं। रकुल और जैकी ने अपनी शादी का वेन्यू विदेश से भारत में कर लिया है। उनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और इससे जुड़ी और छोटी-बड़ी जानकारी को जानना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Cw_-XFUOtEt/

विज्ञापन

गोवा के आलीशान होटल में होगी शाही शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत और जैकी की शादी में परिवार के अलावा क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। दोनों गोवा में सात-फेरे लेंगे लेकिन इससे पहले उनकी शादी के फंक्शन का आयोजन होगा, जिसकी थीम से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रकुल और जैकी गोवा के आलीशान होटल में शादी करेंगे। दोनों की शादी बिल्कुल शाही अंदाज में होगी।

Rakul Preet singh jackky bhagnani wedding venue

रकुल और जैकी ने अपनी शादी के लिए जिस लग्जूरियस होटल को चुना है उसका नाम आईटीसी ग्रैंड होटल है, जिसमें कई लग्जरी रूम हैं। यहां एक रात की कीमत 40 हजार से 19 हजार के बीच है। दोनों ने अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गेस्ट की लिस्ट तैयार कर ली है, जिसमें करीबी लोग और दोनों परिवार वाले शामिल होंगे।

विज्ञापन

इस थीम पर होंगे शादी के फंक्शन

रकुल और जैकी की शादी के फंक्शन 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। 20 फरवरी को दिन में मेहंदी की रस्म होगी और शाम को संगीत पार्टी रखी जाएगी। शादी में शामिल होने वाले एक गेस्ट ने खुलासा किया कि मेहंदी में कार्निवल वाइब बनाने से लेकर पेस्टल टोन चुनने तक हर फंक्शन के लिए एक अलग थीम रखी जाएगी। गेस्ट ने यह भी बताया कि रकुल और जैकी दोनों ही समंदर के शौकीन हैं इसलिए उन्होंने शादी के लिए गोवा को चुना है।

विज्ञापन

दोनों की ईको फ्रेंडल होगी शादी

इसके बलावा रकुल और जैकी ने अपनी शादी ईको फ्रेंडली करने का प्लान बनाया है। दोनों अपनी शादी की खुशियों को सेलिब्रेट करने के साथ ही प्रकृति का भी पूरा ख्याल रखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी में आने वाले गेस्ट्स को सिर्फ ई-इनविटेशन कार्ड भेजा है। इसके अलावा शादी में कोई भी पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि रकुल और जैकी अपनी शादी में पेड़ भी लगाने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ