Rakul Preet Singh Injury: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एक्ट्रेस हाल ही में गंभीर चोट का शिकार हो गई हैं, जिसके बाद से उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। बताया जाता है कि रकुल को यह चोट उस वक्त लगी जब वो जिम में वर्कआउट कर रही थीं। वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस 80 किलो डेडलिफ्ट का सेशन कर रही थीं, लेकिन बिना बेल्ट डेडलिफ्ट करने की वजह से उनकी पीठ में खिंचाव आ गया।
इस हादसे के बाद से रकुलप्रीत सिंह को करीब एक हफ्ते तक बेड पर आराम करने की सलाह दी गई है। जैसे ही यह खबर उनके फैंस को लगी तो वो काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
लापरवाही बनी हादसे की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुलप्रीत सिंह के साथ यह हादसा 5 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद से वो आराम कर रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह रकुल जिम में वर्कआउट कर रही थीं। एक्ट्रेस 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट कर रही थीं लेकिन इस दौरान उन्होंने बेल्ट नहीं पहना हुआ था।
बिना बेल्ट पहने डेडलिफ्ट करने की वजह से एक्ट्रेस की पीठ में चोट आ गई। सूत्र ने बताया कि इसके बावजूद रकुल ने वर्कआउट के लिए खुद को पुश किया और एक्सरसाइज को जारी रखा। इसकी वजह से उनकी चोट काफी गंभीर हो गई।
डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
सूत्र ने बताया कि पीठ में चोट लगने की वजह से रकुलप्रीत सिंह को डाक्टर ने कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनकी L4, L5 और S1 नसें जाम हो गई हैं। हालांकि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
उधर, फैंस भी रकुलप्रीत सिंह की हेल्थ को लेकर काफी परेशान हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि इस तकलीफ में भी रकुलप्रीत ने शूटिंग जारी रखी है। वो पेन किलर लेकर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग कर रही हैं।
कब रिलीज होगी दे दे प्यार दे 2?
वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुलप्रीत सिंह को आखिरी बार फिल्म ‘इंडियन 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी तारीफ मिली थी। इन दिनों रकुल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं यह फिल्म अगले साल 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। फिल्म में रकुल और अजय देवगन के अलावा तब्बू और जिमी शेरगिल भी नजर आए थे।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines