Rakul Preet Singh Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर आज एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई थी। एक्ट्रेस के साथ जिम में भयानक हादसा हो गया। रकुल प्रीत सिंह 80 किलो का डेडलिफ्ट कर रही थीं और इस दौरान वो घायल हो गईं। एक्ट्रेस वर्कआउट करने के चक्कर में खुद को घायल कर बैठीं। उनकी पीठ में गंभीर चोट आई है। इतना ही नहीं एक हफ्ते से एक्ट्रेस ने बिस्तर पकड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बेल्ट पहने बिना ही लापरवाही से 80 किलो का डेडलिफ्ट कर लिया।
रकुल प्रीत सिंह लापरवाही से हुईं चोटिल
एक्ट्रेस की बॉडी में पेन था फिर भी उन्होंने भारी एक्सरसाइज करने की ठानी और नतीजा ये निकला कि एक हफ्ते से वो बेड पर आराम करने पर मजबूर हो गई हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। वो अब लेटे हुए वीडियो रिकॉर्ड कर फैंस को मैसेज दे रही हैं। दरअसल, जब से ये खबर बाहर आई है कि रकुल प्रीत सिंह चोटिल हो गई हैं उनके चाहने वाले टेंशन में हैं। एक्ट्रेस की सेहत की सभी को चिंता सता रही है।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई कैसी है तबीयत?
अब उन्होंने अपने वीडियो में अपना हाल सुनाया है। रकुल प्रीत सिंह ने कहा, ‘हाय, मेरे प्यारे लोगों। वेल, यहां एक छोटा-सा हेल्थ अपडेट है। मैंने कुछ बहुत ही स्टुपिड काम किया था। मैंने अपनी बॉडी की बात नहीं सुनी। मुझे ऐंठन हुई, मैं लगातार पुश करती रही और ये एक बड़ी चोट में बदल गई। मैं पिछले छह दिनों से बेड पर हूं। मुझे लगता है कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में एक और हफ्ता लगेगा। मैं सच में उम्मीद करती हूं कि मैं इससे पहले ही ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मेरे लिए हार मान लेना और आराम करना आसान नहीं है।’
यह भी पढ़ें: वायरल हो रही तस्वीर में बच्चों को पहचाना? कपूर खानदान के लाडले को देख आपसे भी हो सकती है भूल
एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘लेकिन, ये एक सबक है कि जब आपका शरीर आपको सिग्नल देता है तो प्लीज उसकी बात सुनें। दबाव डालने की कोशिश न करें। मुझे लगा था कि मेरा दिमाग मेरे शरीर से ज्यादा स्ट्रांग है। ये हमेशा ऐसे काम नहीं करता। आपकी दुआओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, खासकर उन लोगों का जो मुझे याद करते हैं। मैं और भी ज्यादा स्ट्रांग होकर वापस आऊंगी।’ आपको बता दें, ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि रकुल प्रीत सिंह की L4, L5 और S1 नसें जाम हो गई हैं। ऐसे में उन्हें न सिर्फ दवाएं लेनी पड़ रही हैं बल्कि इंजेक्शन भी लगवाने पड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines