Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी से बाद से ही सुर्खियों में हैं। दोनों कपल्स अक्सर शादी की अनसीन फोटोज शेयर करते रहते हैं। वहीं रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani) ने शादी से पहले हुई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों कपल्स खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं।
रकुल-जैकी की मेहंदी सेरेमनी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी 21 फरवरी को गोवा में हुई थी। जिसके पहले दोनों कपल्स की प्री-वेडिंग सेरेमनी देखने को मिली थी। हालांकि दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। इसलिए शादी की ज्यादातर तस्वीरें सामने नहीं आ सकीं। मगर अब रकुल और जैकी ने फैंस के इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर कर दी हैं। जिसमें दोनों कपल्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह ने ऑरेज और रेड शेडेड डिजाइनर लहंगा पहना है। तो जैकी भगनानी ने पिंक और गोल्डन कलर का कुर्ता पजामा कैरी किया है। रकुल ने अपने हाथों में जैकी के नाम की मेहंदी लगा रखी है। एक फोटो में दोनों कपल्स भांगड़े पर डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए रकुल और जैकी ने कैप्शन में लिखा, ‘अपनी जिंदगी में रंग घोलते हुए…’ इसी के साथ दोनों कपल्स ने हार्ट वाला इमोजी भी लगाया है।
रकुल की हुई खिंचाई
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की मेहंदी की तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों कपल्स को बधाई दी है। हालांकि कुछ लोगों ने रकुल और जैकी की टांग खींचनी भी शुरू कर दी है। दरअसल मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए रकुल ने बैकग्राउंड में तनिष्क बागची का गाना ‘बिन तेरे’ लगाया है। ऐसे में शादी की सभी तस्वीरों पर एक गाना लगाने की वजह से यूजर्स ने रकुल के मजे लेने शुरू कर दिए है। फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ‘एक गाना छोड़ कर दूसरा नहीं मिल रहा क्या?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाकी सब तो ठीक है जोड़ी भी अच्छी है लेकिन क्या रकुल के पास एक ही गाना है?’
कपल ने दिखाई थी संगीत की झलक
बता दें कि, मेहंदी सेरेमनी से पहले रकुल प्रीत सिंह और जैकी ने रविवार को संगीत की तस्वीरें भी साझा की थीं। जिसमें रकुल के आउटफिट को लोगों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि, दोनों कपल्स ने 21 फरवरी को गोवा में सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी रचाई थी। दोनों की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में बी-टाउन के कई सितारों ने शिरकत की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर अभी भी ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं फैंस के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी कपल्स को शादी की मुबारकबाद दी है। हालांकि दोनों के रिसेप्शन को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कपल्स मुंबई में रिसेप्शन दे सकते हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines