Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी (Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani) के साथ शादी को लेकर सूर्खियों में हैं। रकुल और जैकी ने गोवा में धूम-धाम से शादी रचाई है। रकुल और जैकी की प्री-वेडिंग सेरेमनी से लेकर शादी तक की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच बॉलीवुड के इस न्यूली वेड्स कपल को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) से स्पेशल तोहफा मिला है।
रकुल ने दिखाई झलक
शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने नई जिंदगी की शुरूआत कर ली है। इसी के साथ दोनों कपल्स को भगवान राम का भी आशीर्वाद मिल गया है। जिसकी तस्वीर रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। दरअसल अयोध्या के राम मंदिर से रकुल और जैकी के लिए प्रसाद आया है। जिसमें दोनों कपल्स को शादी की बधाई दी गई है। रकुल ने प्रसाद की फोटो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में एक लाल रंग का बॉक्स देखा जा सकता है. जिसमें राम मंदिर की प्रतिमा, चांदी का सिक्का और छोटी सी किताब मौजूद है।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए रकुल ने कैप्शन में लिखा- “हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसाद पाकर बहुत खुश हूं। सचमुच भगवान के आशीर्वाद के साथ इस नए सफर की शुरूआत करना अद्भुत अहसास है।” जैकी भगनानी ने भी राम मंदिर से आए प्रसाद की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, “सच में ब्लैस्ड महसूस कर रहा हूं।”
गोवा में रचाई थी शादी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने लंबे समय की डेटिंग के बाद 21 फरवरी को गोवा में शादी की थी। गोवा में सिंधी और सिख रीति रिवाजों से दोनों की शादी सम्पन्न हुई थी। रकुल और जैकी की हल्दी, संगीत, शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। वहीं शादी के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने दोनों कपल्स को बधाई दी है। रकुल प्रीत सिंह ने आज सुबह संगीत की फोटोज भी साझा की हैं। जिसमें रकुल सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रहीं हैं। जैकी के साथ संगीत की तस्वीरें पोस्ट करते हुए रकुल ने कैप्शन में लिखा कि, “धन्यवाद फाल्गुनी इस जादुई में सबसे सुंदर आउटफिट तैयार करने के लिए। मैं किसी चमकते सितारे की तरह अनुभव कर रही हूं।”
कैसे मिले रकुल और जैकी
जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने बताया था कि, दोनों पहली बार कोविड लॉकडाउन के दौरान मिले थे। रकुल का कहना था कि, दोनों सालों से एक-दूसरे के पड़ोसी थे। मगर इसके बावजूद कभी आपस में नहीं मिले। ऐसे में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगने पर दोनों का आमना-सामना हुआ। कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं रकुल के जन्मदिन पर जैकी ने भी एक्ट्रेस संग प्यार का इजहार करके अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। तब से फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार 21 फरवरी को इंतजार खत्म हुआ और बॉलीवुड के दोनों पावर कपल्स हमेशा के लिए एक हो गए।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines