Raksha Bandhan Songs: इन बेहतरीन गानों से रक्षाबंधन के त्योहार को बनाएं स्पेशल
Edited By Rupali Jaiswal

Edited By Rupali Jaiswal

Raksha Bandhan Songs: ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहने, भाई की कलाई पर राखी बांध अपना प्यार जाहिर करती हैं। साथ ही भाई भी जिंदगी भर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। वहीं, इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बेहतरीन गाने भी बनाए गए हैं, जिसे सुनकर इस त्योहार को और ज्यादा स्पेशल बनाया जा सकता है। आइए राखी (Rakhi 2022) स्पेशल गानों पर गौर फरमाते हैं-
धागों से बांधा
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ राखी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी फिल्म से ये गाना रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत रहा है।
फूलों का तारों का
ये स्पेशल गाना सालों से भाई-बहनों की जुबां पर बसा हुआ है। ये सॉन्ग फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ (Hare Ram Hare Krishna) का है, जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने मिलकर गाया है।
मेरे भैया मेरे चंदा
फिल्म ‘काजल’ (Kajal) का ये फेमस गाना इस त्योहार को स्पेशल बनाने के लिए काफी है। इस सॉन्ग को आशा भोसले ने गाया है। साथ ही इसमें भाई-बहन के प्यार को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
बहना ने भाई की कलाई से
साल 1974 की फिल्म ‘रेशम की डोरी’ (Resham Ki Dori) का ये सदाबहार गाना रक्षाबंधन के लिए काफी स्पेशल है। इस गाने को सायरा बानो और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया था।
भैया मेरे
साल 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ (Chhoti Bahen) के इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। ये सॉन्ग हर रक्षाबंधन पर भाई-बहनों के प्ले लिस्ट में टॉप पर रहता है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: