हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

20वें दिन Gadar 2 ने Box Office पर की कितनी कमाई? Raksha Bandhan का फिल्म को हुआ जबरदस्त फायदा

विज्ञापन
Image Credit : Google

Day 20 Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ इस वक्त सभी की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है। इंडिया और पाकिस्तान की इस कहानी में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। नतीजा ये निकला कि रिलीज के कुछ दिन के अंदर ही फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकार्ड्स तोड दिए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फैंस के बीच तारा सिंह का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। 11 अगस्त से अबतक सिनेमाघरों में गदर 2 देखने वालों की भीड लगी हुई है। इस फिल्म को आज रिलीज हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 में दिखेगा Karan Kundrra और Tejasswi Prakash का रोमांस? इस खास वजह से हो सकती है एंट्री

फिल्म को हुआ रक्षा बंधन की छुट्टी का फायदा

वहीं, बुधवार को रक्षा बंधन की छुट्टी का फिल्म को काफी फायदा हुआ।      होने की वजह से गदर 2 के कलेक्शन में भी काफी उछाल देखने को मिला। रिलीज के 20वें दिन लगभग 71 प्रतिशत का सुधार दिखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में इस दिन करीब 8.75 करोड़ की कमाई की है। जिसका मतलब है कि Gadar 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 474.5 करोड़ रुपये हो गया है।

Image Credit : Google

जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म

रिलीज के पहले दिन यानी 11 अगस्त को 40 करोड़ की ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने धमाल मचाया था। वहीं, इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 284 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। ऐसे में ये गदर 2 शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई। इस फिल्म ने अपने दूसरे ही हफ्ते में करीब 134 करोड़ रुपए जुटाए और अब देखते ही देखते ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। उम्मीद है कि सनी देओल की ‘गदर 2’ जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो ये ‘पठान’ के साथ ‘बाहुबली’ को भी पछाड़कर डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

फिल्म ने पकडी रफ्तार

ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट भी ‘गदर 2’ की कमाई की रफ्तार देखकर काफी खुश है। दरअसल, ये रफ्तार अब थमने का नाम नहीं ले रही। जल्द ही 500 करोड़ का टारगेट पार कर फिल्म नए रिकॉर्ड सेट कर देगी। जिस स्पीड से ये कलेक्शन आगे बढ़ रहा है उस दिन के आने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। वहीं, दूसरी ओर आयुष्मान खुरानाकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, ‘ड्रीम गर्ल 2’ के आने से ‘गदर 2’ पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें