Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर बॉलीवुड के कुछ भाई-बहन की जोड़ियां सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन ग्रैब कर लेती हैं। वहीं, बी-टाउन के कुछ ऐसे सिब्लिंग्स भी हैं, जो आए दिन अपने बॉन्ड से लोगों को इंस्पायर करते हैं। एक-दूसरे को मोटीवेट करना और अच्छे-बुरे वक्त में खड़े रहना, ये सब आप इनको करते हुए देखते हैं। आज के जनरेशन की भाई-बहन की ये जोड़ियां सुपरहिट हैं और लोगों को बेहद पसंद हैं। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम है?
सारा और इब्राहिम
सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम की सबसे बड़ी चीयर लीडर हैं। इब्राहिम की कोई भी फिल्म आती है तो सारा पब्लिक्ली उनकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। साथ ही सारा को अक्सर अपने भाई के साथ मस्ती करते, फन गेम्स खेलते और छुट्टियां बिताते हुए भी देखा जाता है।
सुहाना और आर्यन
शाहरुख खान के बच्चों को भी सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जाता है। सुहाना खान और उनके बड़े भाई आर्यन खान के कई मोमेंट्स भी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। आर्यन अपनी बहन के लिए प्रोटेक्टिव हैं और उनकी टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
अर्जुन और जान्हवी
अर्जुन कपूर और उनकी बहन जान्हवी कपूर की जोड़ी भी हिट है। अर्जुन का रिश्ता अपनी सभी बहनों के साथ बेहद प्यारा है। अंशुला हो या खुशी, अर्जुन अपनी सारी बहनों का ख्याल रखते हैं। अर्जुन एक अच्छे भाई का परफेक्ट उदाहरण हैं।
अथिया और अहान
अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी साथ में बेहद अच्छे लगते हैं। ये दोनों भाई-बहन एक दूसरे को दिल से सपोर्ट करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करते हुए नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: कैमरा ऑन हुआ तो बने भाई-बहन, ऑफ होते ही इन एक्टर्स ने किया रोमांस
अनन्या और अहान
अनन्या पांडे और उनके कजन अहान पांडे की बॉन्डिंग हाल ही में सुर्खियों में आई है। जब अहान की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई, तो फैंस से ज्यादा उनकी बहन अनन्या इमोशनल नजर आईं। इसके बाद से अनन्या पांडे और अहान पांडे के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines