Raksha Bandhan 2022: हिंदू धर्म के सबसे पवित्र त्योहार ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan 2022) की पूरी देश में धूम है। इस त्योहार पर बहने अपने भाइयों को राखी बांध अपना प्यार जताती हैं। साथ ही भाई भी बहनों के लिए बेहतरीन गिफ्ट लाते हैं और जीवनभर उनका साथ निभाने का वादा करते हैं। बॉलीवुड जगत में भी इस फेस्टिवल का काफी बज रहता है। वहीं, कुछ डीवाज ऐसी भी हैं जो भाइयों को नहीं बल्कि बहनों को राखी बांध ये त्योहार सेलिब्रेट (Raksha Bandhan 2022 In Bollywood) करती हैं। इन एक्ट्रेसेस में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) तक का नाम शामिल है-

विज्ञापन
विज्ञापन

मलाइका और अमृता अरोड़ा (Malaika Amrita Arora)

विज्ञापन

फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है। मलाइका ने खुद कहा था कि उनकी छोटी बहन अमृता उन्हें कभी भाई की कमी का एहसास नहीं होने देती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी ऐड किया था कि वो दोनों एक-दूजे के लिए सबकुछ हैं। इसी से साफ होता है कि मलाइका और अमृता कितना स्पेशल बॉन्ड साझा करती हैं।

कृति और नुपुर सेनन (Kriti Nupur Sanon)

विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी बहन नुपुर सेनन (Nupur Sanon) संग रक्षाबंधन सेलिब्रेट करती हैं। ये दोनों बहनें सालों से एक-दूजे को राखी बांधती आ रही हैं। साथ ही अपने सिस्टरहुड से फैंस को फैमिली गोल देती देखी जाती हैं।

विज्ञापन

तापसी और शगुन पन्नू (Taapsee Shagun Pannu)

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की भी एक बहन हैं, जिनका नाम शगुन पन्नू (Shagun Pannu) है। ये दोनों हर साल रक्षाबंधन के मौके पर एक-दूजे को राखी बांध भाई की कमी को फील नहीं होने देती हैं। जहां तापसी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। तो वहीं शगुन पन्नू वेडिंग प्लानर हैं।

भूमि समीक्षा पेडनेकर (Bhumi Samiksha Pednekar)

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर भी छोटी बहन समीक्षा के हाथ पर राखी का पवित्र धागा बांधती हैं। भूमि रक्षाबंधन सेलिब्रेशन को लेकर कहती हैं,’मैं इस अवधारणा पर यकीन नहीं करती कि केवल भाई-बहन ही इस त्योहार को मनाने के लिए सक्षम हैं। हम दोनों बहने एक-दूसरे को राखी बांधती हैं। साथ ही इस त्योहार को खुशियों के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ