Rakhi Sawant Throws Chair in Anger: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके विवादास्पद बयानों के चलते वो हमेशा चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ नाम के एक शो में एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया था, इस दौरान राखी काफी खुश लग रही थीं लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया जिससे राखी को गुस्सा आ गया और उन्होंने चलते शो में ही कुर्सी फेंक दी। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
राखी की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड क्वीन राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी गुस्से में कुर्सी फेंकते हुए स्टेज से बाहर निकलते हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर राखी के इस वायरल वीडियो ने उनके फैंस और आलोचकों दोनों का ध्यान खींच लिया है। इस वक्त ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ नाम के एक शो से दूसरे जजों के साथ राखी के कई मजेदार पलों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन जब बात राखी की होती है, तो ड्रामा तो होना ही है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे अब वो फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
राखी और कॉमेडियन महीप सिंह के बीच हुई तीखी बहस
दरअसल दिल्ली में 8 अक्टूबर को ये शो हो रहा था। इस शो के सेट पर राखी और कॉमेडियन महीप सिंह के बीच तीखी बहस हुई। राखी से महीप ने एक मजाक कर दिया जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया। इस मजाकिया तकरार ने पूरे शो का माहौल और भी मनोरंजक बना दिया। जहां तक बात मजाक-मजाक में चल रही थी, वहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही इस मजाक ने सीरियस रूप लिया, राखी सावंत को गुस्सा आ गया।
फैंस ने लड़ाई को बताया स्क्रिप्टिड
ऑडियंस ने राखी और महीप के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देने शुूरू कर दिया है। एक यूजर ने कहा कि राखी का गुस्सा समझना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शो में हिस्सा लेने के दौरान राखी मस्ती और मजाक कर रही थी लेकिन अचानक से उन्हें महीप के एक चुटकुले पर गुस्सा आ गया। दर्शकों को राखी का इस कदर अचानक से गुस्सा हो जाना अब स्क्रिप्टिड लग रहा है। राखी का ये ड्रामा कहीं न कहीं दर्शकों को ये सोचने पर मजबूर करता है कि क्या ये सब एक पहले से सोचे गए प्लान के तहत हो रहा है। शो के निर्माताओं ने इस घटना पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स में और भी चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर साउथ फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, टॉप 5 की लिस्ट में 2 फिल्में शामिल
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
58 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines