हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, लड़कियां खुद...', Rakhi Sawant का पुराना वीडियो वायरल

Rakhi Sawant Throwback Video: राखी सावंत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात कर रही हैं और बता रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में लड़कियां हीरोइन बनने के लिए प्रोड्यूसर को ब्लैकमेल करती हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Throwback Video: राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी हेल्थ को लेकर ड्रामा क्वीन चर्चा में हैं। आज राखी की ट्यूमर की सर्जरी होनी है। इस बीच अब राखी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में सनसनीखेज खुलासे करती नजर आ रही हैं। हालांकि राखी ने लोगों के बीच में अपनी इमेज ऐसी बना ली हैं कि लोगों का लगता है कि वो जो भी कह रही हैं वो महज ड्रामा हैं, लेकिन राखी का सामने आया ये पुराना वीडियो तो कुछ और ही कह रहा है।

राखी का पुराना वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, लड़कियां खुद देती हैं। वीडियो में राखी कहती हैं कि आप सोच रहे होंगे कि महिला होकर मैं ऐसा क्यों बोल रही हूं, तो इस पर राखी कहती हैं कि हां, एक दिन में एक हजार लड़कियां आती हैं कहां-कहां से, हीरोइन बनने के लिए। इनको ऑडिशन नहीं करना है, एक्टिंग नहीं सीखनी है और डांस नहीं करना है। इनको कुछ नहीं सीखना होता, तैयार होकर आती हैं और पल्लू-वल्लू गिराकर कहती हैं कि सर मुझे काम चाहिए, मुझे हीरोइन बना दो।

एक्टिंग तो सीख लो

इसके आगे राखी कहती हैं कि पहले एक्टिंग तो सीख लो, डांस तो सीख लो। प्रोड्यूसर तो कर लेगा, लेकिन कैमरे के सामने क्या करेगी। वो बिचारा सोचता होगा कि उसका स्टिंग ऑपरेशन बना देगी और जिंदगीभर उसको ब्लैकमेल करेगी। तुम्हारा वीडियो है मेरे पास, हीरोइन बनाओ मुझे। मैं ब्लैकमेलिंग के ऐसे वीडियो दिखा दूंगी, प्रोड्यूसर को झक मारकर उसे हीरोइन बनाना पड़ता है।

विज्ञापन

मैं किसी का नाम नहीं लूंगी

राखी ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगी, लेकिन लड़कियों को एक्टिंग आए ना आए, उन्हें हीरोइन बनना पड़ता है। उसको डर लगता है कि मेरी फैमिली का पता ना लग जाए और मेरा नाम ना बदनाम हो जाए। अदाएं दिखाकर खुद एक वाइन पीती हैं और लोगों को चार-चार पिलाती हैं। सामने वाला तो पागल हो जाएगा, अगर आप किसी को प्लेट में लेकर आओगे तो वो तो खाएगा ना। मैं झूठ बोल रही हूं, आप किसी दूसरे प्लेट से आए हो।

शॉर्टकट मत अपनाओ

वीडियो में राखी कहती हैं कि मैं लड़कियों को कहती हूं कि तुम सौ जगह जाओ, ऑडिशन दो, शॉर्ट स्कर्ट् पहनों, लेकिन शॉर्टकट मत अपनाओ। टीवी पर पहनों, फिल्मों में पहनों, मैं जब घर से निकलती हूं बिना मेकअप तो अजीब लगती हूं। आप देख भी नहीं पाओगे, लेकिन मैं फिल्मों में पूरे गेटअप के साथ रहती हूं, क्योंकि वो मेरी रोजी-रोटी है, वैसे में बिल्कुल सिंपल रहती हूं। बता दें कि ये वीडियो राखी का पुराना वीडियो है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Shivangi Joshi Birthday Special: कभी 4 हजार रुपये कमाती थी TV की ‘नायरा’, रिवील की लाइफ से जुड़ी खास बातें

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola