Rakhi Sawant Angry On Hindustani Bhau: हमेशा किसी न किसी कारण से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहने वालीं राखी सावंत ने अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान से जुड़े विवाद पर रिएक्ट किया है। इस बार उन्होंने फराह खान को लेकर विवाद में कूदते हुए हिंदुस्तानी भाऊ को खरी-खोटी सुनाई है। राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए भाऊ के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। राखी ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं?
हिंदूस्तानी भाऊ पर राखी ने क्या कहा?
दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब फराह खान ने हाल ही में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लगाई। भाऊ ने फराह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और उनके खिलाफ कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस विवाद में अब राखी सावंत भी उतर आई हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो भाऊ की इज्जत करती हैं, लेकिन फराह के खिलाफ अपशब्द बोलना उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है।
भाऊ पर राखी ने किया हमला
राखी सावंत ने कहा कि हिंदूस्तानी भाऊ, मुंबई सिर्फ तुम्हारा नहीं ये सबका है। तुम हो कौन जो सबको गाली दे रहे हो? तुम्हारी ये हरकतें बिलकुल सही नहीं हैं। मैं अभी तुम्हारी इज्जत करती हूं, लेकिन अगर तुमने फराह खान को बेइज्जत किया, तो मैं तुम्हारी पोल खोल दूंगी।’ राखी ने इस वीडियो में ये भी कहा कि उन्हें पुलिस से उम्मीद है कि वो इस मामले में उचित कदम उठाएगी और भाऊ के खिलाफ कार्रवाई करेगी। राखी ने इस दौरान भाऊ को चेतावनी दी कि वो अपनी बेइज्जती करने से बचें क्योंकि राखी किसी से भी जंग लड़ने के लिए तैयार हैं।
फराह खान का होली पर विवादित बयान
फराह खान, जो इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बतौर होस्ट नजर आ रही हैं, उन्होंने हाल ही में होली के त्यौहार को लेकर एक विवादित बयान दे दिया था। फराह ने कह दिया था कि होली छपरी लोगों का त्योहार होता है’ जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उनके इस बयान को लेकर लोग बेहद नाराज हो गए थे। हिंदुस्तानी भाऊ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef छोड़ने के बाद Dipika Kakar Ibrahim हुईं इमोशनल, बोलीं- फिर से करूंगी कमबैक
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
25 mins agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
17 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
19 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
21 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
22 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
23 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
23 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoLIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines